फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Strategy made to connect women, youth, farmers at rural level, meeting of Congress Panchayati Raj Orga

Bhopal: ग्रामीण स्तर पर महिला,युवा,किसानों को जोड़ने की बनी रणनीति,कांग्रेस पंचायती राज संगठन की बैठक का आयोजन

Sun, 19 Jan 2025 08:15 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 19 Jan 2025 08:15 PM IST
सार

कांग्रेस संगठन को गांव-गांव में मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। रविवार को कांग्रेस पंचायती राज संगठन की बैठक का आयोजन पीसीसी में किया गया। इस बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं को उठाने की रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन
Bhopal: Strategy made to connect women, youth, farmers at rural level, meeting of Congress Panchayati Raj Orga
कांग्रेस पंचायती राज संगठन की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन को गांव-गांव में मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। रविवार को कांग्रेस पंचायती राज संगठन की बैठक का आयोजन पीसीसी में किया गया। इस बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं को उठाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही युवा महिला और किसानों को जोड़ने के लिए सभी पदाधिकारी को लक्ष्य दिए गए। कांग्रेस पंचायती राज संगठन के पदाधिकारियों की बैठक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष मोना कौरव की अध्यक्षता में आहूत की गई। 
विज्ञापन



बैठक में पंचायत से जुड़े कई मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा
ग्रामीण स्तर पर किसान युवा और महिलाओं को जोड़ने की रणनीति इसके अवाला बैठक में यह भी फोकस रहा कि आखिर कैसे ग्रामीण स्तर पर किसान, युवा और महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाए। इससे न केवल पार्टी का आधार मजबूत होगा, बल्कि स्थानीय मुद्दों को भी प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। वहीं, बैठक में पंचायत से जुड़े कई मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई और उनके समाधान के लिए आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की गई।
विज्ञापन



प्रदेश में संगठन की मजबूती के लिए पूरी शक्ति करेंगे काम
बैठक को संबोधित करते हुए कौरव ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जमीनी स्तर के चुने गए जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं का एक मजबूत संगठन है जो महात्मा गांधी जी की विचारधारा जहां अंतिम व्यक्ति की आवाज को सुना जाए वह विकेंद्रीकरण से हमारे गांव की सरकार जैसे विचारों को और कार्य को महत्व देता है। कौरव ने कहा कि जल्द से नई और पुरानी कमेटी में सामंजस्य बना कर व जमीनी स्तर पर राजीव गांधी पंचायत राज के काम को और विस्तृत रूप दिया जाकर प्रदेश में संगठन की मजबूती के लिए पूरी शक्ति के साथ काम किया जायेगा और पंचायती राज संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
अंतिम छोर के व्यक्ति को उसका हक और अधिकार दिलाना
कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि यह संगठन भारत की मूल आत्मा से जुड़ा हुआ संगठन हैं। पंचायती राज की स्थापना तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने की थी, जिसका उद्देय पंचायत स्तर तक के अंतिम छोर के व्यक्ति को उसका हक और अधिकार दिलाना है। पंचायती राज संगठन का अपने आप में बहुत महत्व हैं। पंचायती राज के मातहत मिलने वाले अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने की बात भी चौधरी ने कहीं। 



महीने में 10 से 12 दिन प्रदेश में करें दौरा 
पंचायती राज संगठन मप्र के प्रभारी  सीताराम लांबा ने कहा कि सभी प्रभारी संगठन की मजबूती के लिए महीने में 10 से 12 दिन प्रदेश में दौरा करें, संगठन के विस्तार के लिए शिविर आयोजित किये जाएंगे। इस अवसर पर पंचायती राज संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले जी राष्ट्रीय सचिव विवेक अवस्थी ,ब्रजभूषण पांडे राष्ट्रीय समन्वयक गीता कड़वे, सचिन नायक, अविनाश, वीदेश्वरी, अक्षय सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed