फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Special facility for passengers on Rakshabandhan, additional coaches added in Rani Kamlapati-Rewa spec

Bhopal: रक्षाबंधन पर यात्रियों को विशेष सुविधा, रानी कमलापति-रीवा स्पेशल ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़े गए

Thu, 07 Aug 2025 09:57 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 07 Aug 2025 09:57 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की मांग और भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में 2 अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी कोच एवं 2 अतिरिक्त वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच जोड़े गए हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Special facility for passengers on Rakshabandhan, additional coaches added in Rani Kamlapati-Rewa spec
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन पर्व पर परिजनों से मिलने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। यात्रियों की मांग और भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में 2 अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी कोच एवं 2 अतिरिक्त वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच जोड़े गए हैं।
विज्ञापन


 यात्रियों को राहत
अतिरिक्त कोच बढने से अब अधिक यात्रियों को कंफर्म सीटें मिल रही हैं। विशेष रूप से भोपाल से रीवा की ओर जाने वाली अन्य नियमित ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची में फंसे यात्री अब इस स्पेशल ट्रेन में कंफर्म टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं। यह सुविधा रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व के दौरान यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में बिना हेलमेट पेट्रोल भरने पर दो पंप सील, सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग आधार पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


8 अगस्त को प्रस्थान करेगी गाड़ी
यह स्पेशल ट्रेन रानी मलापति से शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 को रात 19:35 बजे प्रस्थान करेगी और विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना होते हुए सुबह 06:20 बजे रीवा पहुंचेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील किया है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और यात्रा से पूर्व गाड़ियों की समय-सारिणी एवं ठहराव की जानकारी के लिए अधिकृत स्रोतों जैसे रेल मदद 139 या NTES ऐप का उपयोग करें।
यह भी पढ़ें-लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर मिला विशेष शगुन, CM बोले-बहनें भगवान जैसी होती है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed