फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Sisters will not be able to travel free in city buses on Rakshabandhan, 35 buses will be banned in Bho

Bhopal: रक्षाबंधन पर सिटी बसों में फ्री सफर नहीं कर पाएंगी बहने, भोपाल में 23 जुलाई से 35 बसों पर लगेगी ब्रेक

Mon, 07 Jul 2025 06:59 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 07 Jul 2025 06:59 PM IST
सार

भोपाल में लगातार सिटी बसें बंद हो रही है। यहां केवल 6 रूटों पर बस चल रही हैं। इसी महीने 35 और बसें बंद हो जाएंगी जिससे आने वाले रक्षाबंधन पर बहने फ्री में यात्रा नहीं कर पाएंगी। हर वर्ष रक्षाबंधन के दिन भोपाल सिटी में बहनों को फ्री यात्रा कराई जाती है। 

विज्ञापन
Bhopal: Sisters will not be able to travel free in city buses on Rakshabandhan, 35 buses will be banned in Bho
सिटी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में लगातार सिटी बसें बंद हो रही है। जिससे शहर के रहवासियों की परेशानी बढ़ गई हैं। यहां 24 रूटों से घटकर केवल 6 रूटों पर बस चल रही हैं, और इसी महीने 23 जुलाई से 35 और बसें बंद हो जाएंगी जिससे आने वाले रक्षाबंधन पर बहने फ्री में यात्रा नहीं कर पाएंगी। दरअसल हर वर्ष रक्षाबंधन के दिन नगर निगम की तरफ से बहनों को सिटी में फ्री यात्रा कराई जाती है, लेकिन इस वर्ष लगभग सभी बसें बंद हो जाएंगी, जिससे वह यात्रा नहीं कर पाएंगी।
विज्ञापन




पूरी तरह हटने जा रही हैं सिटी बसें
जानकारी के लिए बता दें कि भोपाल में सिटी बसें पूरी तरह हटने जा रही हैं। इसकी शुरूआत 23 जुलाई से हो जाएगी। बीसीएलएल के मुताबिक वर्तमान में चल रहे रूट के ऑपरेटर से अनुबंध खत्म हो रहा है। अब तक इसे आगे भी नहीं बढ़ाया गया है, इसलिए बसें बंद हो जाएंगी। इस महीने में 23 जुलाई को लगभग 35 बसें पूरी तरह बंद हो जाएंगी। वहीं दूसरे ऑपरेटर का अनुबंध अगस्त में खत्म हो रहा है।
विज्ञापन


यह भी  पढ़ें-कल अशोकनगर पहुंचेगी कांग्रेस,पटवारी बोले-होटल नहीं मिले तो सड़कों पर रुकेंगे,ये गिरफ्तारी नहीं संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी इन 6 रूटों में चल रहीं सीटी बसें
इस समय शहर के अलग-अलग इलाकों में 6 रूट पर ही बसें मिल रही है। यह रूट एसआर-2 नीलबड़, नेहरू नगर से कृष्णा हाईट्स कटारा हिल्स, एसआर-4 करोद चौराहा से बैरागढ़ चीचली, एसआर-5 चिरायु अस्पताल से अवधपुरी, टीआर-4बी गांधी नगर से वर्धमान, मिडी बस रूट 413 नीलबढ़ से ट्रांसपोर्ट नगर कोकता और टीआर-4 चिरायु अस्पताल से रानी कमलापति स्टेशन तक ही चालू हैं। बतादें कि पहले 24 रूट पर 368 बसों का संचालन हो रहा था लेकिन अब जल्द ही यह सभी रूट बंद हो जाएंगे।

 
यह भी  पढ़ें-दशहरा मैदान का अधिग्रहण रोकने मंत्री के बंगले पर पहुंचे रहवासी, भेल ने बाउंड्रीवॉल बनाकर लीज पर दिया

ई-बसों के लिए 4 माह इंतजार
राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 6 शहरों में ई-बसों का संचालन किया जाएगा। इसकी तैयार तेजी से चल रही है लिकिन अभी शहरवासियों को करीब 4 महीने और इंतजार करना पड़ सकता है। भोपाल में ई-बसों के संचालन को दो साल पहले मंजूरी मिल चुकी है। लगभग 100 बसों का संचालन होना है। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि यह बसे जुलाई तक भोपाल आ जाएंगी लेकिन अब तक बसों की डिलेवरी के लिए कोई सूचना नहीं आई। बताया जाता है कि नवबंर तक यह बसे मिल जाएंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed