फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Residents reached the minister's bungalow to stop the acquisition of Dussehra ground, BHEL built a bou

Bhopal: दशहरा मैदान का अधिग्रहण रोकने मंत्री के बंगले पर पहुंचे रहवासी, भेल ने बाउंड्रीवॉल बनाकर लीज पर दिया

Mon, 07 Jul 2025 06:01 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 07 Jul 2025 06:01 PM IST
सार

भोपाल के बरखेड़ा एफ सेक्टर स्थित बाबूलाल गौर खेल एवं दशहरा मैदान के अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को कई लोग मंत्री कृष्णा गौर के बंगले पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि भेल ने बाउंड्रीवॉल बनाकर मैदान को लीज पर दे दिया। मंत्री गौर ने इस मामले में भेल प्रबंधन से चर्चा करने की बात कही है।

विज्ञापन
Bhopal: Residents reached the minister's bungalow to stop the acquisition of Dussehra ground, BHEL built a bou
मंत्री कृष्णा गौर के बंगले पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के बरखेड़ा एफ सेक्टर स्थित बाबूलाल गौर खेल एवं दशहरा मैदान के अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को कई लोग मंत्री कृष्णा गौर के बंगले पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि भेल ने बाउंड्रीवॉल बनाकर मैदान को लीज पर दे दिया। मंत्री गौर ने इस मामले में भेल प्रबंधन से चर्चा करने की बात कही है।
विज्ञापन



10 साल से हो रहे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन
दरअसल भेल युवा संगम समिति के बैनरतले लोग मंत्री के बंगले पर पहुंचे थे। पूर्व पार्षद केवल मिश्रा ने बताया कि पिछले 10 साल से मैदान पर सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। वहीं, क्रिकेट, कबड्डी, वालीबॉल टूर्नामेंट भी होते हैं। पहले मैदान उबड़-खाबड़ था, जिसे लोगों ने मिलकर 300-400 ट्रक मिट्टी डालकर समतल किया। इसी मैदान का अधिग्रहण भेल प्रबंधन ने किया है, जो ठीक नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, डायरेक्टर को भेजे ई-मेल की जांच में जुटी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन



बाउंड्रीवॉल बनाकर लीज पर दिया
मंत्री के बंगले पहुंचे लोगों ने कहा कि भेल ने इस मैदान को बाउंड्रीवॉल बनाकर लीज पर दे दिया है। जिसका विरोध रहवासी लगातार कर रहे हैं। मंत्री से मिलकर उन्हें अपनी समस्याएं बताई गईं। मंत्री गौर ने रहवासियों को आश्वासन दिया कि वे भेल प्रशासन से बात करेंगी। वहीं रहवासियों का कहना है कि अगर उनकी समस्या का निराकरण नहीं किया जाता है तो वो उग्र प्रदर्शन और आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें-सीएस से तालमेल नहीं बैठने पर राजौरा को हटाया, नीरज मंडलोई CMO में नए अपर मुख्य सचिव बने

घेराव की जानकारी मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस
इधर मंत्री कृष्णा गौर के बंगले का घेराव किए जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। बंगले के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए। ताकि, कोई किसी प्रकार का हंगामा न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed