फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Singhar did not get time to meet PM, said- welcome in debt-ridden MP, Congressmen reached Prayagraj

Bhopal: सिंघार को नहीं मिला PM से मिलने का समय,बोले- कर्ज में डूबे एमपी में स्वागत, प्रयागराज पहुंचे कांग्रेसी

Sun, 23 Feb 2025 07:16 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 23 Feb 2025 07:16 PM IST
सार

प्रधान मंत्री नारेन्द्र मोदी से नेता प्रतिपक्ष को मिलने का समय नहीं मिला है। उन्होने कहा है कर्ज में डूबे मध्य प्रदेश में आप का स्वागत है। इधर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी औऱ नेता प्रतिपक्ष समेत कांग्रेस के नेताओं ने प्रयागराज पहुंच कर गंगा स्नान किया। 

विज्ञापन
Bhopal: Singhar did not get time to meet PM, said- welcome in debt-ridden MP, Congressmen reached Prayagraj
जीतू पटवारी और उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाले जीआई समिट में शामिल होने देश के प्रधान मंत्री नारेन्द्र मोदी भोपाल पहुंच चुके हैं। मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार प्रधान मंत्री से मिलने के लिए समय मांगा था लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। जबकि प्रधान मंत्री बीजेपी के विधायकों और संसदों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस नेता प्रतिपक्ष ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री जी,क्या आप भाजपा के नेताओं से ही मिलते है! जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से नहीं मिलते? उन्होने लिखा कि कर्ज में डूबे मध्य प्रदेश में आप का स्वागत है। इधर कांग्रेस के नेता अग-अलग प्रयाग राज पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक सचिन यादव के साथ गंगा स्नान किया। वहीं पीसीसी चीफ अन्य नेताओं के साथ प्रयागराज पहुंचे।
विज्ञापन


आप प्रदेश की जनता की मन की बात क्यों नहीं सुन रहे
नेता प्रतिपक्ष ने लिखा कि जनता ने आपके मन की बात तो बहुत सुनी, पर आप प्रदेश की जनता की मन की बात क्यों नहीं सुन रहे है! हम आपसे मिलकर प्रदेश की जनता की जन समस्याओं एवं लाखों करोड़ों के परिवहन घोटाले को आपके सामने रखना चाहते है। क्या आप, आपकी सरकार के मंत्री गोविंद राजपूत एवं घोटाले में संलिप्त भाजपा नेताओं के बारे में बात करेंगे? प्रदेश में RTO के एक पूर्व कांस्टेबल के पास मिले कुबेर के खजाने से आपके मंत्रियों के क्या संबंध है! ये आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक बार फिर प्रधानमंत्री को समय ना देने पर घेरा,क्या आप, आपकी सरकार के मंत्री गोविंद राजपूत एवं घोटाले में संलिप्त भाजपा नेताओं के बारे में बात करेंगे? उमंग सिंघार
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ज से विकास नहीं होता
मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रधानमंत्री के दौरे पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिख कि प्रधानमंत्री जी कर्ज में डूबे मध्यप्रदेश में आपका स्वागत है !!! आपको प्रदेश सरकार ने MP का जो चमकदार चेहरा दिखाया जा रहा है, वो सच नहीं है! MP हजारों-करोड़ों के कर्ज में फंसा है और कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ठप पड़ी है, चारों तरफ भ्रष्टाचार और लूटखसोट का माहौल है, जनता त्रस्त हो चुकी है! PM जी आपको जो दिखाया जा रहा, उस पर भरोसा मत कीजिए। क्योंकि,सच्चाई कुछ और ही है! यदि आप MP को कोई सौगात देना ही चाहते हैं, तो इसे कर्ज से उबारिए! कर्ज से विकास नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed