फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal separate counter will be built at airport for information about air ambulance

Bhopal News: एयर एंबुलेंस की जानकारी के लिए एयरपोर्ट पर बनेगा अलग काउंटर, जानें क्या सुविधाएं मिलेंगी

Fri, 13 Sep 2024 05:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 13 Sep 2024 05:59 PM IST
सार

एयर एंबुलेंस की जानकारी के लिए एयरपोर्ट पर अलग काउंटर बनेगा। जानें और क्या सुविधाएं मिलने वाली हैं।

विज्ञापन
Bhopal separate counter will be built at airport for information about air ambulance
सांसद आलोक शर्मा सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल इमरजेंसी के लिए समय पर उचित जानकारी न मिल पाने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति से बचने के लिए अब एयरपोर्ट पर अलग काउंटर स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन


राजधानी भोपाल के राजभोज एयरपोर्ट पर मौजूद सुविधाओं और निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद आलोक शर्मा ने यह बात कही। इस मौके पर सांसद शर्मा ने एयरपोर्ट विस्तार को लेकर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए बनाए जा रहे एराइवल और पार्किंग स्थल के काम को देखा। इस दौरान सांसद शर्मा ने एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी को कहा कि यह सुनिश्चित करें कि काम गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में पूरे हों। यात्री सेवा और सुविधा के मामले में राजाभोज नंबर 1 पर हो, ऐसे प्रयास करें।
विज्ञापन


नए बन रहे एराईवल को पूर्ण करने के लिए दिसंबर तक की डेड लाइन तय की है। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने सांसद शर्मा को जानकारी दी कि अभी एयरपोर्ट पर प्रति घंटा पैसेंजर हैंडलिंग कैपेसिटी 1200 के लगभग है। वहीं विस्तारीकरण कार्यों के पूर्ण होने के बाद एयरपोर्ट पर पैसेंजर कैपेसिटी 3000 प्रति घंटा हो जाएगी। भविष्य को ध्यान में रखकर यह काम हो रहे हैं। इससे भोपाल ही नहीं भोपाल के आसपास के लोगों को हवाई यात्रा करने में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रन वे का विस्तार जरूरी : आलोक शर्मा 
सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के लिए रन वे का विस्तार जरूरी है। इसकी स्टैंडर्ड लंबाई 3300 मीटर करने का प्रस्ताव बनाएं। अभी भोपाल एयरपोर्ट पर रनवे की लंबाई 2700 मीटर है। सांसद शर्मा ने कहा कि भोपाल से रीवा व भोपाल से दतिया के लिए फ्लाइट जल्द शुरू हो इसका शेड्यूल बनाएं। भारत सरकार और विमानन विभाग का प्रयास है कि जनता को सुविधाओं का लाभ मिले।


एयरपोर्ट परिसर में किया पौधारोपण
इस अवसर पर सांसद शर्मा ने एयरपोर्ट परिसर में ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण किया। इस दौरान एयरपोर्ट निदेशक रामजी अवस्थी, सीआईएसएफ के डिप्टी कमाण्डेंट मान सिंह, महाप्रबंधक संचार आलोक त्रिपाठी, संयुक्त महाप्रबंधक (एटीसी), सुनील कुमार बांसोड़ सहित एयरपोर्ट के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed