फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Scam of lakhs and crores in Jal Jeevan Mission, Congress said- only air is coming in the taps installe

Bhopal: जल जीवन मिशन में लाखों करोड़ों का घोटाला, कांग्रेस बोली-योजना से लगे नलों में केवल हवा आ रही पानी नहीं

Thu, 19 Dec 2024 06:02 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 19 Dec 2024 06:02 PM IST
सार

जल जीवन मिशन में घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में नल और टोंटी लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश जल जीवन मिशन में लाखों करोड़ों का घोटाला हुआ है। योजना में लगे नलों में केवल हवा आ रही है पानी नहीं।

विज्ञापन
Bhopal: Scam of lakhs and crores in Jal Jeevan Mission, Congress said- only air is coming in the taps installe
विधान सभा में कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी कांग्रेस विधायक सरकार के खिलाफ आक्रामक नजर आए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने सरकार के जल जीवन मिशन और नलजल योजना में घोटाले का आरोप लगाते हुए नल और टोंटी लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार हुआ है और लगभग 40 प्रतिशत कमीशन देकर घोटाला हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन



जल जीवन मिशन की नहीं हुई जांच 
प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ है, मोदी जी ने और सरकार ने कहा था कि हर घर में नल लगेंगे और पानी आएगा, लेकिन प्रदेश में ना नल लगे और ना ही पानी आया और जहां नल लगे भी हैं वहां सिर्फ हवा आती है पानी नहीं। उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार ने कहा था कि जल जीवन मिशन की जांच कराएंगे लेकिन उसका कुछ नहीं हुआ ?  
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार बताए कब तक मिलेगा हर घर पानी 
नेता प्रतिपक्ष ने आगे पूछा कि कब तक हर घर में पानी मिलेगा ये सरकार बताए ? उन्होंने कहा कि कुछ महीने में गर्मी आने वाली है महिलाएं कई किलोमीटर पानी लेने जाएंगी, उनकी फ़िक्र सरकार को नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हो या मंत्री सब भाग रहे हैं कोई जवाब नहीं देना चाहता। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता के मुद्दों को सभी कांग्रेस विधायक सड़क से लेकर सदन तक उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed