{"_id":"68215a5203a121b88b00ff5f","slug":"bhopal-s-western-bypass-alignment-will-be-changed-while-protecting-ratapani-tiger-reserve-survey-will-start-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल का वेस्टर्न बायपास: रातापानी टाइगर रिजर्व को बचाते हुए बदलेगा एलाइनमेंट, फिर शुरू होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल का वेस्टर्न बायपास: रातापानी टाइगर रिजर्व को बचाते हुए बदलेगा एलाइनमेंट, फिर शुरू होगा सर्वे
Mon, 12 May 2025 07:50 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 12 May 2025 07:50 AM IST
सार
भोपाल में वेस्टर्न बायपास परियोजना को लेकर फिर से रफ्तार पकड़ ली गई है। वन और पर्यावरण से जुड़ी अड़चनों के कारण एक साल से अटकी इस परियोजना को अब नए एलाइनमेंट के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इसका सर्वे जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
लंबाई 41 ये घटकर 36 किलोमीटर रह जाएगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी के वेस्टर्न बायपास निर्माण को लेकर अब एक बार फिर से कवायद तेज हो गई है। मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीआरडीसी) ने परियोजना पर काम तेज कर दिया है और जल्द ही नए एलाइनमेंट के लिए सर्वे शुरू किया जाएगा। पुराने प्रस्ताव में शामिल क्षेत्रों में रातापानी टाइगर रिजर्व का बफर जोन और एक प्राचीन शिवमंदिर आने से निर्माण अटका हुआ था, लेकिन अब इन धरोहरों को संरक्षित रखते हुए नई योजना तैयार की जाएगी। नया एलाइनमेंट सिरकिया गांव (11 मील क्षेत्र) से शुरू होकर इनायतकला, गोलजोड़ और रातीबड़ होते हुए भोपाल-देवास रोड से जुड़ेगा। इससे बायपास की लंबाई घटकर 36 किलोमीटर रह जाएगी, जो पहले 41 किमी प्रस्तावित थी। इस परियोजना का निर्माण वही कंपनी करेगी, जिसे पहले ठेका मिला था। वन और पर्यावरण मंजूरी की बाधा के कारण यह काम एक साल से रुका हुआ था। अब सभी अड़चनों को दूर करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Mp Weather Today: प्रदेश के कई जिलों में आज भी होगी बारिश चलेगी तेज हवा, 14 के बाद मौसम धीरे-धीरे होगा साफ
3 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे परियोजना पर
करीब 3,000 करोड़ रुपये की इस परियोजना में 427 करोड़ भूमि अधिग्रहण, 19 करोड़ उपयोगिता बदलाव और 15 करोड़ पर्यावरण प्रबंधन पर खर्च किए जाएंगे। बाकी पैसा कॉरिडोर पर खर्च किया जाएगा। बायपास को फोरलेन एक्सेस कंट्रोल मानकों पर तैयार किया जाएगा और दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: दिग्विजय सिंह का सीएम डॉ. यादव को पत्र, लिखा- नरवाई जलाने पर जुर्माने के बजाय किसानों को जागरूक करें
मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र इंदौर रोड से जुड़ेगा
इस बायपास के बन जाने से मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र को इंदौर रोड से सीधा कनेक्शन मिलेगा। इससे कोलार से इंदौर जाने वाले यात्रियों को भी काफी सहूलियत होगी। परियोजना के लिए भोपाल और रायसेन जिलों की लगभग 300 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जा सकती है।
ये भी पढ़ें- MP News: दिग्गी बोले- अमेरिका को भारत और पाकिस्तान के बीच "पंचायत" करने का कोई हक नहीं, वीडी शर्मा का पलटवार