{"_id":"68206429b2726e3a5d0fe8a4","slug":"mp-news-diggi-and-vd-face-to-face-on-ceasefire-with-pakistan-said-explain-to-pakistan-in-its-language-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दिग्गी बोले- अमेरिका को भारत और पाकिस्तान के बीच \"पंचायत\" करने का कोई हक नहीं, वीडी शर्मा का पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दिग्गी बोले- अमेरिका को भारत और पाकिस्तान के बीच "पंचायत" करने का कोई हक नहीं, वीडी शर्मा का पलटवार
Sun, 11 May 2025 02:30 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 11 May 2025 02:30 PM IST
सार
पाकिस्तान पर बयानबाजी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह और वीडी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अमेरिका की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणी करते हुए लिखा कि अमेरिका को भारत और पाकिस्तान के बीच "पंचायत" करने का कोई हक नहीं है। दिग्विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि "पाकिस्तान हमको मारकर चला गया और हमारे मंत्री अमेरिका जाकर रोते रहे। अगर जवाब देना था तो अमेरिका क्यों, पाकिस्तान जाओ।" उन्होंने आगे लिखा, कि “पाकिस्तान जिस भाषा में समझे, उसी भाषा में समझाना चाहिए- नरेंद्र मोदी, लेकिन मोदी जी की कथनी और करनी में हमेशा फर्क रहा है। यह कोई नई बात नहीं है।”
वहीं, दिग्विजय सिंह के इस बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि “भारत ने पहलगांव आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों, एयरबेस और ड्रोन लॉन्चपैड को तबाह कर दिया। कई आतंकियों को मार गिराया गया, लेकिन दिग्विजय सिंह की आंखों पर पाकिस्तान और आतंकियों के प्रति प्रेम का पर्दा पड़ा हुआ है। यह भी कोई नई बात नहीं है।”