फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Digvijay Singh wrote a letter to CM Dr. Yadav, wrote 5 Instead of imposing penalty on burning stubble

MP News: दिग्विजय सिंह का सीएम डॉ. यादव को पत्र, लिखा- नरवाई जलाने पर जुर्माने के बजाय किसानों को जागरूक करें

Sun, 11 May 2025 02:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sun, 11 May 2025 02:59 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में नरवाई जलाने के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी और उस पर किसानों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर चिंता जताई है। उन्होंने किसानों पर जुर्माना लगाने की जगह जागरूकता अभियान चलाने की अपील की है। 

विज्ञापन
MP News: Digvijay Singh wrote a letter to CM Dr. Yadav, wrote 5 Instead of imposing penalty on burning stubble
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में नरवाई जलाने के बढ़ते मामलों के बीच, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर किसानों के प्रति सहानुभूति और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जुर्माना वसूलने के बजाय किसानों को इस मुद्दे के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कई किसान बिना जानबूझकर नरवाई जलाने के आरोपों का सामना कर रहे हैं। सिंह ने यह भी सुझाव दिया कि गर्मी के मौसम में सूखी नरवाई में स्वतः आग लगने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, किसानों को इस विषय में जागरूक किया जाए।
विज्ञापन


विदिशा जिले में 722 किसानों पर कुल 26.46 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और 9 किसानों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। यह जुर्माना भूमि के आकार के आधार पर निर्धारित किया गया है। सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जुर्माने की बजाय किसानों में जागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि वे इस मुद्दे को समझें और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed