फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Road collapsed in Bhopal's MP Nagar, 8 feet deep and 10 feet wide pit formed, Congressmen sit on dharn

Bhopal: भोपाल के एमपी नगर में धंसी सड़क, हो गया 8 फीट गहरा 10 फीट चौड़ा गड्ढा, धरने पर बैठे कांग्रेसी

Thu, 17 Jul 2025 05:57 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 17 Jul 2025 05:57 PM IST
सार

भोपाल में तेज बारिश के बीच शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र एमपी नगर में सड़क धंस गई। यहां मेन रोड पर करीब 8 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। जब सड़क धंसी तब वहां से कोई गुजर नहीं रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
Bhopal: Road collapsed in Bhopal's MP Nagar, 8 feet deep and 10 feet wide pit formed, Congressmen sit on dharn
एमपी नगर में सड़क धंस गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में तेज बारिश के बीच शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र एमपी नगर में सड़क धंस गई। यहां मेन रोड पर करीब 8 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सड़क किनारे का एक हिस्सा अचानक भरभराकर धंस गया। ये गड्ढा इतना गहरा है कि इसमें कार भी समां जाए। जब सड़क धंसी, तब कोई वहां से गुजर नहीं रहा था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।  कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया गड्ढे के किनारे पर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन



विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने गड्ढे की पूजा अर्चना की
घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ज्योति टॉकीज चौराहा पर पहुंचे और आम लोगों की सुरक्षा के लिए गड्ढे की पूजा अर्चना की। इसके बाद वे गड्ढे में नीचे भी उतर गए। मनोज शुक्ला ने कहा कि 90 डिग्री के ऐशबाग आरओबी के बाद यह घटना पीडब्ल्यूडी में भ्रष्टाचार का जीता जागता सबूत है। पूरे शहर में सड़कों पर गड्ढे हो रहे हैं और अफसर केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। उन्होंने ज्योति टॉकीज में सड़क धंसने की जांच कराने और जिम्मेदारों को सस्पेंड कर उनसे खर्चा वसूलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे आधिकारी
बोर्ड ऑफिस से एमपी नगर की ओर आने वाली जिस सड़क पर ये गड्ढा हुआ है, वह शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। हादसे के बाद यहां जाम के हालात बन गए। सूचना मिलने पर एमपी नगर एसडीएम एलके खरे मौके पर पहुंचे। इसके बाद गड्ढे के आसपास बेरिकेडिंग कराई गई।


यह भी पढ़ें-भोपाल ने एक साल में 3 पायदान की लगाई छलांग,बना देश में दूसरे नंबर का साफ शहर


कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए
सड़क के धंसने के बाद कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया गड्ढे के किनारे पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि यह पीडब्ल्यूडी का भ्रष्टाचार का जीता जागता नमूना है। जब हादसा हुआ, तब मैं यहां से गुजर रहा था। यदि कोई कार यहां से गुजरती तो पूरा परिवार हादसे का शिकार हो सकता था। बरोलिया ने कहा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह कहते हैं कि जब तक रहेंगी सड़क, तब तक रहेंगे गड्ढे। वे यहां आकर देखें और पता लगाए कि यह भ्रष्टाचार का कितना बड़ा नमूना है। सरकार इसकी जांच कर दोषी पर कार्रवाई करें।


यह भी पढ़ें-भोपाल ने एक साल में 3 पायदान की लगाई छलांग,बना देश में दूसरे नंबर का साफ शहर

पीडब्ल्यूडी ने फिर गौरव पथ से रूबरू करवा दिया
भोपाल में सड़क धंसने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर धंसी हुई सड़क का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इसे लेकर लिखा कि मुख्यमंत्री जी भोपाल में आपकी पीडब्ल्यूडी ने फिर गौरव पथ से रूबरू करवा दिया है। यह गड्ढा भी 8 फीट का है। प्रगति की इस गति से प्रदेश स्तब्ध है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed