फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Retired DG talked to girls about security, said family members should make their boys cultured

Bhopal: रिटायर्ड DG ने सुरक्षा को लेकर बच्चियों से किया संवाद, बोले अपने लड़कों को संस्कारवान बनाएं परिवारजन

Mon, 11 Nov 2024 06:17 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 11 Nov 2024 06:17 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में लगातार बच्चियों के साथ घटनाए सामने आ रही हैं। बच्चियों की सुरक्षा को लेकर एनसीआरबी के रिटायर्ड डीजी एनके त्रिपाठी ने नरेला विधानसभा के हर वार्ड से चयनित बच्चियों से लंच पर संवाद किया और उन्हें सुरक्षा के टिप्स दिए।

विज्ञापन
Bhopal: Retired DG talked to girls about security, said family members should make their boys cultured
बच्चियों से संवाद करते हुए एनसीआरबी के रिटायर्ड डीजी एन के त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में लगातार बच्चियों के साथ घटनाए सामने आ रही है। बच्चियों की सुरक्षा को लेकर एनसीआरबी के रिटायर्ड डीजी एनके त्रिपाठी ने नरेला विधानसभा के हर वार्ड से चयनित बच्चियों से लंच पर संवाद किया और उन्हें सुरक्षा के टिप्स दिए। इस संवाद में उन्होंने बच्चियों को इन अत्याचारों से सुरक्षित रहने की जानकारी दी और उन्होंने उन्हें उनके कानूनी अधिकार आदि के बारे में भी बताए और उनके सवालों के जवाब भी दिए। कार्यक्रम का आयोजन करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज शुक्ला ने कहा कि देश में छोटी बच्चियों के साथ हो रहे अत्याचार को रोकने में पुलिस,न्याय व्यवस्था तथा समाज अक्षम साबित हो रहा है। लेकिन इस संवेदनशील विषय पर सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए बच्चियों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन

 

बच्ची ने कहा महिला हेल्पलइन 1912 बंद, त्रिपाठी बोले कमिश्नर से करेंगे बात
नेशनल क्राइम ब्यूरो के पूर्व डीजी एनके त्रिपाठी ने कहा कि घर से लेकर समाज और सरकार तक कोई भी लड़कों को संस्कार देने और उन्हें महिलाओं का सम्मान करने की शिक्षा नहीं दे रहा है। यदि यह होने लगे तो महिला अपराधों पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में त्रिपाठी नरेला विधानसभा क्षेत्र के 17 वार्डों से चयनित छात्राओं से बातचीत की। होटल जहांनुमा पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में त्रिपाठी को जब एक छात्रा ने बताया कि महिला हेल्पलाइन 1912 कम नहीं कर रही है तो उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस बारे में पुलिस कमिश्नर से बात करेंगे।
विज्ञापन



भारत ही नहींं पूरी दुनिया पुरुष-वादी
नरेला विधानसभा के वार्ड क्र.39 से कृतिशा पांडे के सवाल पर वे बोले कि पूरी दुनिया पुरुषवादी इसलिए कमला हैरिस चुनाव हार गई।एनके त्रिपाठी ने हाल में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव का जिक्र करते हुए ये कहा कि जिस तरह से कमला हैरिस चुनाव हारी है वह अपने आप में साबित करता है कि न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया पुरुषवादी है। करीब 10% लोगों ने कमला हैरिस को सिर्फ इसीलिए वोट नहीं दिया क्योंकि वह महिला है। अमेरिका तो अपने इतिहास में आज तक एक भी महिला राष्ट्रपति का चुनाव नहीं कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छेड़छाड़ करने वाले को कभी छोड़े नहीं
वार्ड क्र.76 से प्राची यादव के सवाल के जवाब में कहा कि यदि आपके स्कूल कॉलेज मार्केट या अन्य किसी जगह पर कोई छेड़छाड़ करता है तो उसे छोड़े नहीं । सबसे पहले तो स्कूल कॉलेज शिकायत करें इसके बाद भी सुनवाई ना हो तो पुलिस थाने जाकर शिकायत करें। धारा 294 के तहत यह मामले दर्ज होते हैं। इस समय कुछ तकलीफ हो सकती है लेकिन उसे तकलीफ को उठाते हुए शिकायत जरूर करनी चाहिए और सजा दिलानी चाहिए। इस तरह से आप अपनी अन्य बहनों की भी मदद कर सकेंगी। अंत में उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल लाडली बहना के नाम कोई 3 हजार कोई 4 हजार रुपए देने का कॉम्पिटिशन कर रहे हैं, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा पर उनका कोई ध्यान नहीं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed