फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Registration of pharmacy students is not being done for 6 months, complaint made to Deputy CM, ABVP wa

Bhopal:फार्मेसी के छात्रों का 6 माह से नहीं हो रहा पंजीयन,डिप्टी CM से हुई शिकायत,ABVP ने आंदोलन की दी चेतावनी

Fri, 06 Dec 2024 06:36 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 06 Dec 2024 06:36 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में फार्मेसी काउंसिल में पिछले 6 महीने से विद्यार्थियों का पंजीयन नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर एबीवीपी ने डीप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला से शिकायत की है। एबीवीपी ने उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Bhopal: Registration of pharmacy students is not being done for 6 months, complaint made to Deputy CM, ABVP wa
फार्मेसी काउंसिल में शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में पिछले 6 महीने से विद्यार्थियों का पंजीयन नहीं होने का आरोप लगा है। इसे लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष के माध्यम से डिप्टी सीएम और फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में पिछले 6 महीनों से रुकी हुई पंजीयन प्रक्रिया को तत्काल शुरू करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि काउंसिल जल्द ही अनियमितताओं का समाधान नहीं करती है, तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन




हजारों छात्र सरकारी भर्तियों के अवसर से वंचित
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में पंजीयन प्रक्रिया पिछले 6 महीनों से बंद है। इसके चलते हजारों छात्र सरकारी भर्तियों और व्यावसायिक अवसरों से वंचित हो रहे हैं। पंजीयन न होने के कारण छात्रों का भविष्य असुरक्षित हो गया है। एबीवीपी ने मांग की है कि लंबित पंजीयनों को तुरंत शुरू कर, सभी छात्रों को अगले एक महीने के भीतर पंजीयन प्रदान किया जाए।नए पंजीयन के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाए, ताकि सभी छात्र उसमें भाग ले सकें। मध्य प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल की ओर से अधिसूचना जारी की जाए, जिसमें पंजीयन प्रक्रिया के संबंध में स्पष्ट और संतोषजनक जानकारी प्रदान की जाए एवं पहले से आवेदन कर चुके छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।  
विज्ञापन



छात्रों की समस्याओं का करें समाधान
फार्माविज़न राष्ट्रीय संयोजक अनिकेत शेलके ने कहा कि इस मामले पर PCI और मध्य प्रदेश सरकार को तत्काल ध्यान देकर छात्रों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। पंजीयन प्रक्रिया शुरू न होने के कारण छात्रों के व्यावसायिक और सरकारी अवसर प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीयन नहीं शुरू हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन
एबीवीपी भोपाल महानगर मंत्री शिवम जाट ने कहा कि पिछले 6 महीने से फार्मेसी काउंसिल का काम पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। न तो नए पंजीयन हो रहे हैं और न ही पुराने पंजीयन का नवीनीकरण हो रहा है। इससे हजारों छात्र सरकारी अस्पतालों की फार्मासिस्ट भर्ती में भाग नहीं ले पा रहे हैं। यदि काउंसिल जल्द ही अनियमितताओं का समाधान नहीं करती है, तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी एबीवीपी ने ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट किया है कि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए पंजीयन प्रक्रिया को तुरंत शुरू करना आवश्यक है। संगठन ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed