Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Refrigerated centrifuge machine installed in BMHRC, useful for separating red blood cells and platelet

Bhopal: BMHRC में लगी रेफ्रिजरेटेड सेंट्रीफ्यूज मशीन, रेड ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स को अलग करने के लिए उपयोगी

Sat, 08 Mar 2025 06:38 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 08 Mar 2025 06:38 PM IST
सार

women's day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीएमएचआरसी में  रेफ्रिजरेटेड सेंट्रीफ्यूज मशीन का लोकार्पण किया गया। यह मशीन रेड ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स को अलग करने के लिए उपयोग की जाती है। साथ ही महिला सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।

विज्ञापन
Bhopal: Refrigerated centrifuge machine installed in BMHRC, useful for separating red blood cells and platelet
बीएमएचआरसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गौस पीड़ितों के लिए बनाए गए बीएमएचआरसी में  रेफ्रिजरेटेड सेंट्रीफ्यूज मशीन का लोकार्पण किया गया। साथ ही महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह मशीन रेड ब्लड सेल्स  और प्लेटलेट्स को अलग करने के लिए उपयोग की जाती है। राज्यमंत्री कृष्णा गौर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने रक्ताधान चिकित्सा विभाग में मौजूद रेफ्रिजरेटेड सेंट्रीफ्यूज मशीन का लोकार्पण किया। बीएमएचआरसी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने संस्थान की फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. नेहल शाह के कविता संग्रह और इन सबके बीच का विमोचन भी किया। बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ मनीषा श्रीवास्तव ने गौर को अस्पताल के 25वें वर्ष में प्रवेश करने के मौके पर डाक विभाग द्वारा जारी किया गया स्पेशल कवर भी भेंट किया।
विज्ञापन


कार्यस्थल पर महिलाओं की भूमिका अतुलनीय
बीएमएचआरसी के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए गौर ने कहा कि समाज, परिवार और कार्यस्थल पर महिलाओं की भूमिका अतुलनीय है। स्वास्थ्य क्षेत्र में महिलाओं का योगदान सराहनीय है, और बीएमएचआरसी में कार्यरत महिला डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की निष्ठा और सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आज समाज में महिलाओं के प्रति सोच बदल रही है। महिलाएं अब अबला नहीं हैं बल्कि उन्होंने आर्थिक, सामाजिक, खेल और राजनीति के हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। अगर आज हमारे देश में धर्म, संस्कृति और परंपरा जीवित हैं, तो उसका श्रेय नारियों को ही जाता है। महिलाएं ही सही मायनों में हमारी संस्कृति की वाहक हैं। बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि बीएमएचआरसी द्वारा महिलाओं के लिए बीते एक वर्ष से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं में सिकल सेल एनीमिया और रक्त संबंधी बीमारियों की पहचान के लिए स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 BMHRC में 80 हजार यूनिट ब्लड किया जा चुका है एकत्र
बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक एवं रक्ताधान चिकित्सा विभाग की प्रमुख डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान में पहले से यह मशीन मौजूद थी, लेकिन वे काफी पुरानी हो चुकी थीं। अब दो नई रेफ्रिजरेटेड सेंट्रीफ्यूज मशीनें खरीदी गई हैं। यह मशीन ब्लड सैंपल्स को ठंडे तापमान पर उच्च गति से घुमाकर रक्त के विभिन्न घटकों जैसे प्लाज्मा, रेड ब्लड सेल्स  और प्लेटलेट्स को अलग करने के लिए उपयोग की जाती है। इससे जरूरतमंद मरीजों को सही ब्लड कंपोनेंट प्रदान किया जा सकता है। ठंडे तापमान पर ब्लड सैंपल को प्रोसेस करने से उसकी गुणवत्ता और प्रभावशीलता बनी रहती है। यह मशीन कैंसर, एनीमिया, थैलीसीमिया और हेमोफीलिया जैसी बीमारियों से ग्रसित मरीजों को शुद्ध और सुरक्षित ब्लड कंपोनेंट्स उपलब्ध कराने में सहायक है। साथ ही, दुर्घटनाओं, सर्जरी और अन्य आपातकालीन स्थितियों में रक्त को तुरंत उपलब्ध कराने में मदद करती है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि बीएमएचआरसी के ब्लड बैंक में वर्ष 2000 से अब तक 80,000 यूनिट रक्त एकत्र किया जा चुका है। इस रक्त से 2.12 लाख ब्लड कंपोनेंट तैयार किए जा चुके हैं और 1.65 लाख लोगों को इसका लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed