फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Record breaking cold in MP, Pachmarhi's temperature recorded at 5.6 degrees, 6 cities' mercury dropped

Bhopal: MP में रिकॉर्ड तोड़ रही ठंड पचमढ़ी का तापमान 5.6 डिग्री दर्ज, 9 शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़का

Mon, 25 Nov 2024 09:48 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 25 Nov 2024 09:48 PM IST
सार

एमपी में ठंड लगातार रिकॉर्ड बना रही है पचमढ़ी का तापमान नवंबर माह में ही 5.6 डिग्री तक लुढ़क गया है। वहीं पदेश के 9 शहरों का तापमान 10 डिग्री नीचे है। दिसंबर में शीत लहर चलेगी।

विज्ञापन
Bhopal: Record breaking cold in MP, Pachmarhi's temperature recorded at 5.6 degrees, 6 cities' mercury dropped
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस बार नवंबर माह में ठंड लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर में और कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं। प्रदेश के 9 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। बीती रात पचमढ़ी में इस मौसम की सबसे ठंड रात रही। यहां का पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।कई शहरों में कोहरे और धुंध देखने को मिला। इधर पचमढ़ी, भोपाल, बैतूल, जबलपुर और राजगढ़ समेत कुछ शहरों में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है।
विज्ञापन


9 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे
नवंबर महीने में ही पारा 10 डिग्री से नीचे आ गया है। भोपाल में 9.6 डिग्री, पचमढ़ी में 5.6 डिग्री, राजगढ़ में 9.6 डिग्री, जबलपुर में 9.9 डिग्री, मंडला में 7.8 डिग्री, नौगांव में 9.7 डिग्री, उमरिया में 9.3 डिग्री और मलाजखंड में पारा 9.7 डिग्री तक पहुंच चुका है." मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार पिछले साल से अधिक ठंड पड़ेगी। इससे पहले 1999 में नवंबर के महीने में मध्यप्रदेश में इतनी ठंड पड़ी थी।
विज्ञापन


आगे का अनुमान
मौसम विभाग के पूर्वा अनुमान के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं।वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 230 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है। पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
8 डिग्री से कम तापमान वाले शहर
शहर           तापमान
पचमंढ़ी       5.6
शहडोल      7.3
मंडला         7.8
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed