फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Rahul Gandhi verbally attacked the government over brutality against women

Bhopal: महिलाओं से बर्बरता पर राहुल ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- असंवेदनशील व्यवस्था की शिकार हो रही महिलाएं

Fri, 06 Sep 2024 09:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 06 Sep 2024 09:01 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि प्रचार आधारित सरकारों ने अपने झूठे छवि निर्माण के लिए असंवेदनशील व्यवस्था को जन्म दिया है, जिसका सबसे बड़ा शिकार महिलाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Rahul Gandhi verbally attacked the government over brutality against women
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन और उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में महिलाओं के खिलाफ हुई बर्बरता को "मानवता पर कलंक" बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि "प्रचार-प्रधान" सरकारों ने एक असंवेदनशील व्यवस्था को जन्म दिया है, जिसका सबसे बड़ा शिकार महिलाएं हो रही हैं।

विज्ञापन


राहुल गांधी की यह टिप्पणी उज्जैन के अगर नाका इलाके में एक कचरा बीनने वाली महिला के साथ बलात्कार और सिद्धार्थनगर में एक महिला के साथ एक एम्बुलेंस चालक और उसके साथी द्वारा कथित रूप से यौन उत्पीड़न के बाद आई है। सिद्धार्थनगर की घटना में महिला ने अपने गंभीर रूप से बीमार पति को घर ले जाने के लिए निजी एम्बुलेंस किराए पर ली थी।
विज्ञापन


गांधी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा कि उज्जैन और सिद्धार्थनगर में महिलाओं के खिलाफ बर्बरता मानवता पर कलंक है। महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराध और पुलिस प्रशासन का पीड़िता और उसके परिवार के प्रति रवैया, इस व्यवस्था की क्रूरता का प्रमाण है। यह देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रचार आधारित सरकारों ने अपने झूठे छवि निर्माण के लिए असंवेदनशील व्यवस्था को जन्म दिया है, जिसका सबसे बड़ा शिकार महिलाएं हो रही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज के नैतिक उत्थान की दिशा में गंभीर प्रयास करने का समय आ गया है। उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर सख्त कदम उठाने की मांग की।


पवित्र भूमि पर मानवता शर्मसार हुई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उज्जैन में फुटपाथ पर दिनदहाड़े एक महिला के साथ बलात्कार की घटना को बेहद भयावह बताया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश स्तब्ध है कि हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, वहां से गुजर रहे लोग महिला को बचाने के बजाय वीडियो बना रहे थे। उज्जैन की पवित्र भूमि पर इस तरह की घटना से मानवता शर्मसार हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed