{"_id":"67741498bbb24e760a064e9d","slug":"bhopal-police-three-percent-reduction-in-crimes-against-women-but-dowry-death-cases-increased-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Police: महिला अपराधों में तीन प्रतिशत कमी, पर बढ़ गए दहेज हत्या के मामले, जारी हुए अपराध के आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Police: महिला अपराधों में तीन प्रतिशत कमी, पर बढ़ गए दहेज हत्या के मामले, जारी हुए अपराध के आंकड़े
Tue, 31 Dec 2024 09:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 31 Dec 2024 09:28 PM IST
सार
महिला अपराधों में तीन प्रतिशत की कमी आई है। लेकिन दहेज हत्या के मामले बढ़ गए हैं। बता दें कि भोपाल पुलिस आयुक्त कार्यालय ने साल 2024 के क्राइम के आंकड़े जारी किए हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
साल 2024 भोपाल पुलिस कमिश्नरेट ने वर्ष 2024 के अपराधों के आंकड़े जारी कर दिए हैं। बीते वर्ष 2023 की अपेक्षा वर्ष 2024 में महिला अपराधों की संख्या में कमी आई है, लेकिन दहेज हत्या और हत्या के मामलों में बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। भोपाल नगरीय पुलिस क्षेत्र में आबकारी के मामलों में पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
भोपाल पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2023 में 14,805 गंभीर अपराध दर्ज हुए थे, वहीं 2024 में यह संख्या घटकर 14,392 हो गई है। महिला अपराधों में 3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। माइनर एक्ट में 15 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी 16 फीसदी तक कम हुई। महिलाओं की हत्या के मामले 57 प्रतिशत, दहेज हत्या के मामलों में भी रिकॉर्ड 86 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई है। हत्या और अपहरण के मामले भी 16 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
अपराध घटे : पुलिस आयुक्त
भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने कहा कि भोपाल में अपराध घटे हैं, जिस प्रकार के अपराधों में कमी दर्ज नहीं की गई है, उनको रोकने के लिए और बेहतर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
मादक पदार्थों की तस्करी में बड़ी वृद्धि
बीते वर्षों की अपेक्षा वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट में 167 कार्रवाई हुईं। 2023 में 111 मामले सामने आए थे। आंकड़ों के लिहाज से ड्रग्स तस्करी में 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी जुई है। इस साल 365 जगह जुआ पकड़ा गया, जबकि बीते वर्ष जुआ एक्ट की 493 कार्रवाई की गई थी। सट्टा एक्ट की 2023 में 463, 2024 में 263 कार्रवाई हई हैं। कॉपीराइट एक्ट के मामलों में 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस एक्ट में इस साल छह कार्रवाई हुई, जबकि 2023 में सिर्फ 2 मामले थे। विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में इस साल एक मामला सामने आया है। पिछले साल एक भी मामला नहीं था।
बीते दो वर्षों में अपराध की तुलना
अपराध वर्ष 2023 वर्ष 2024 बढ़त/कमी
हत्या 35 36 +3 प्रतिशत
अपहरण 616 708 +15 प्रतिशत
हत्या का प्रयास 79 51 - 35
डकैती 00 02 +100
चेन लूट 08 04 -50
अन्य लूट 59 35 -41 कमी
लूट का प्रयास 01 00 100 प्रतिशत बढ़त
सादा चोरी 626 507 -19 कमी
वाहन चोरी 1599 1659 -4 प्रतिशत बढ़त
अपहरण फिरौती 05 04 - 20 कमी
दुष्कर्म 323 307 -5 कमी
बलवा 26 20 - 23 कमी
नकबजनी 538 317 - 4 प्रतिशत
अन्य अपराध 10,880 10,532 - 3 प्रतिशत
