{"_id":"606ebf358ebc3e8d3a3675fd","slug":"bhopal-police-registered-the-case-of-love-jihad-arrested-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव जिहाद: जिस बात के भरोसे सौंप दिया सबकुछ उसी से मुकरा प्रेमी, धर्म के नाम पर खेला अजीब खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जिहाद: जिस बात के भरोसे सौंप दिया सबकुछ उसी से मुकरा प्रेमी, धर्म के नाम पर खेला अजीब खेल
Thu, 08 Apr 2021 07:43 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Thu, 08 Apr 2021 07:43 PM IST
सार
- चार साल पहले फेसबुक पर की थी दोस्ती
- शादी के लिए घर से भगाकर दिल्ली ले गया
- लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज, गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक युवक ने युवती को पहले अपने प्यार के जाल में फांसकर उससे हिंदू धर्म अपनाने का झूठा वादा किया और फिर शारीरिक संबंध बना लिए। इतना ही नहीं, युवक प्रेमिका को भगाकर दिल्ली ले गया, जहां पहुंचकर उसने अपना धर्म परिवर्तन करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी लड़की को भोपाल से भगाकर दिल्ली ले गया और एक किराये के मकान में रहने लगा। इसके कुछ दिन बीतने के बाद जब लड़की ने अपने प्रेमी से हिंदू बनकर शादी करने के लिए कहा तो उसने साफ मना कर दिया। वह उलटा लड़की पर ही धर्म बदलवाने के लिए दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ने लगा और लड़की ने भी मुस्लिम धर्म अपनाने से इनकार कर दिया। ऐसे में दोनों लड़-झगड़कर भोपाल लौट आए। यहां लौटकर लड़की ने मामले की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद शाहजहांनाबाद थाने में युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
इधर, मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लड़के के खिलाफ ज्यादती और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शाहजहांनाबाद थाने में तैनात पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 वर्षीय युवती वाजपेयी नगर में रहती है। चार साल पहले ही उसकी दोस्ती फेसबुक पर कोहेफिजा के बरेला गांव के रहने वाले 21 साल के राजा खान से हुई थी। समय के साथ दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। राजा ने लड़की से कहा था कि वह उससे शादी करने के लिए मुस्लिम से हिंदू बनने को तैयार है।
शिकायत में कहा गया है कि युवक ने फेसबुक के जरिये युवती से दोस्ती की और फिर प्यार के जाल में फंसा लिया। उसने हिंदू बनने का वादा करके लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना लिए और फिर शादी की बात कहकर 24 मार्च को लड़की को दिल्ली भगाकर ले गया।
यहां दोनों 10 दिन तक किराये के मकान में रहे, लेकिन फिर लड़का शादी करने के लिए लड़की पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद लड़की वापस अपने घर आ गई। बता दें, मध्यप्रदेश में लव जिहाद को लेकर कानून बनाए जाने के बाद से अब तक राजधानी में 10 केस दर्ज हो चुके हैं।
