फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: PCC chief Patwari makes a big claim that the public's inclination in the by-election is in favor of Co

Bhopal: PCC चीफ पटवारी का बड़ा दावा उपचुनाव में जनता का रुझान कांग्रेस के पक्ष में,आखरी समय में झोंक रहे ताकत

Sun, 10 Nov 2024 09:02 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 10 Nov 2024 09:02 PM IST
सार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी रविवार को विजयपुर में अलग अंदाज में प्रचार करते नजर आए। पटवारी ने विजयपुर में बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उपचुनाव में जनता का रुझान कांग्रेस के प्रति दिख रहा है। 

विज्ञापन
Bhopal: PCC chief Patwari makes a big claim that the public's inclination in the by-election is in favor of Co
जनता के साथ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान किया जाएगा इससे पहले कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां पूरी ताकत रोक रही है। रविवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारीअलग अंदाज में प्रचार करते नजर आए। पटवारी ने विजयपुर में बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उपचुनाव में जनता का रुझान कांग्रेस के प्रति दिख रहा है। जीतू पटवारी ने विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में विधानसभा उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के समर्थन में जनसंपर्क किया और कांग्रेस जनों से मुलाकात की एवं ग्रामीण अंचलों के नागरिकों से चर्चा की। इस दौरन पटवारी बच्चों के साथ बात की और उन्हें चॉकलेट भी दी।
विज्ञापन


जनता के साथ धोखा करने का आरोप
पटवारी में इस दौरान कहां की विजयपुर में कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल है यहां के नागरिक भी रामनिवास रावत के खिलाफ हैं जिन्होंने जनता को धोखा दिया है। पटवारी ने कहा कि भाजपा जिन वादों को लेकर सत्ता में आई थी उसने एक भी वादे पूरे नहीं किए हैं चाहे वह किसानों के गेहूं के 2700 और धान के 3100 की बात हो चाहे महिलाओं को 3000 देने की बात हो भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है युवा परेशान है किसान परेशान है और महिलाओं की सुरक्षा करने में यह सरकार नाकाम है। 
विज्ञापन


खाद बीज बिजली की किल्लत से किसान परेशान
जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं का राज चल रहा है माफिया की सरकार चल रही है। खाद बीज बिजली की किल्लत से किसान परेशान है। पटवारी ने कहा कि विजयपुर में जनता का जो समर्थन और स्नेह देखने को मिल रहा है इससे  स्पष्ट है कि यहां की जनता बदलाव चाहती है वह धोखेबाजों को सबक सिखाना चाहते हैं। भाजपा सरकार के अत्याचार और अन्याय का जवाब देना चाहती है। उन्होंने कहा कि विजयपुर में प्रशासन और शासन दोनों ही मिलकर यहां के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में काम कर रहे हैं जनता को डराया जा रहा है। धमकाया जा रहा है। लालच दिया जा रहा है लेकिन जनता ने इस बार विश्वासघाती रामनिवास रावत को सबक सिखाने का पूरा मन बना लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed