{"_id":"672e26c5b56bbb0183075f7b","slug":"bhopal-pachmarhi-was-the-coldest-ratlam-was-the-hottest-wind-direction-will-change-from-november-15-temper-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: सबसे ठंडा रहा पचमढ़ी, रतलाम सबसे गर्म, 15 नवंबर से बदलेगा हवा का रुख, 10 डिग्री से नीचे गिरेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: सबसे ठंडा रहा पचमढ़ी, रतलाम सबसे गर्म, 15 नवंबर से बदलेगा हवा का रुख, 10 डिग्री से नीचे गिरेगा तापमान
Fri, 08 Nov 2024 08:29 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 08 Nov 2024 08:29 PM IST
सार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेश की ज्यादातर शहरों में ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को रतलाम 34.2 डिग्री आधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा वहीं पचमढ़ी 11.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंड रहा।
विज्ञापन
भोपाल का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेश की ज्यादातर शहरों में ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है। जहां एक प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 34 डिग्री से ऊपर जा रहा है वहीं शाम होते-होते तापमान में गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को रतलाम 34.2 डिग्री आधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा वहीं पचमढ़ी 11.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंड रहा।मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 नवंबर के बाद प्रदेश में ठंड का असर बढ़ेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश के कुछ शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंडला, उमरिया, राजगढ़, गुना समेत कई शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे आ सकता है।
हवा का रुख बदलते ही दिखेगा ठंड का असर
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में हवा का रुख बदल जाएगा। प्रदेश में उत्तरी हवाएं चलने लगेंगी, जिससे पारे में गिरावट आएगी। खासकर प्रदेश के उत्तरी हिस्से ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में सर्दी बढ़ जाएगी। नवंबर के आखिरी में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है।मौसम विभाग के अनुसार, पिछली 7 रातों में से 6 बार पचमढ़ी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा है। एक बार अमरकंटक सबसे सर्द रहा था। बुधवार-गुरुवार की रात में भी पचमढ़ी में पारा 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश के मुख्य शहरों का तापमान
शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
भोपाल 16.4 31.5
पचमढ़ी 11.8 25..8
इंदौर 32.6 18.4
जबलपुर 30.6 17.4
उज्जैन 30.7 17.0