फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Organizers will be held responsible for irregularities in public programs organized without notice

Bhopal: बगैर बताए आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रमों में गड़बड़ी पर आयोजक होंगे जिम्मेदार, होगी कानूनी कार्रवाई

Sat, 09 Nov 2024 12:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 12:33 PM IST
सार

भोपाल पुलिस का नया आदेश आया है। इसमें कहा गया है कि बिना अनुमति आयोजित किसी भी कार्यक्रम में गड़बड़ी होने पर पूरी जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। ऐसे आयोजकों पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
Bhopal: Organizers will be held responsible for irregularities in public programs organized without notice
पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणचारी मिश्रा ने आदेश जारी किए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की सूचना कार्यक्रम के पूर्व ही स्थानीय पुलिस को देना अनिवार्य किया गया है। भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने शुक्रवार को इस आशय के आदेश जारी किए। आदेश में कहा गया है कि बिना अनुमति आयोजित किसी भी कार्यक्रम में गड़बड़ी होने पर पूरी जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। ऐसे आयोजकों पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


भोपाल नगरीय क्षेत्र में विभिन्न समुदाय, संगठन, राजनैतिक दलों, समिति, प्रतिनिधि मण्डल एवं आयोजकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर, त्यौहारों पर एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किए जाने वाले धरना प्रदर्शन, आंदोलन, जूलुस, रैली, आमसभा, पुतला दहन, पदयात्रा, रथयात्रा, कार्यालय, निवास व शासकीय भवन का घेराव, ज्ञापन आदि कार्यक्रम किए जाते हैं। ऐसे कार्यक्रम सार्वजनिक स्थानों पर किए जाते हैं, जिनमें पुलिस एवं यातायात की समुचित व्यवस्था होना अनिवार्य हो जाता है ताकि आम नागरिकों के सामान्य जन-जीवन पर कोई असर न हो व किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार की हिंसक गतिविधि या सार्वजनिक संपत्ति को क्षति न पहुंचाई जा सके इसलिए कार्यक्रमों की पूर्व सूचना होना आवश्यक है ताकि उसके सुव्यवस्थित संपादन के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। 
विज्ञापन


इसी तारतम्य में पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणचारी मिश्रा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा163 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के पूर्व पुलिस को सूचना देने के आदेश जारी किए हैं। जो आयोजक ऐसा नहीं करेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed