फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Online training aimed at empowering workers at the grassroots level

Bhopal: कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से ऑनलाइन प्रशिक्षण, सैकड़ों सदस्यों ने सीखे गुर

Fri, 29 Aug 2025 10:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Aug 2025 10:23 PM IST
सार

प्रदेश स्तरीय आयोजन में कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी, संगठन मजबूत करने, बूथ प्रबंधन और डिजिटल अभियानों की रणनीतियों से अवगत कराया गया। सत्र में सामाजिक न्याय, महिला, युवा और अल्पसंख्यक सशक्तिकरण पर भी बल दिया गया।

विज्ञापन
Bhopal: Online training aimed at empowering workers at the grassroots level
भोपाल में आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश अपना दल (एस) इकाई ने शुक्रवार को एक विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया, जिसमें प्रदेश और उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय एवं वरिष्ठ पदाधिकारी प्रशिक्षक के रूप में शामिल हुए। अध्यक्षता राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने की, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल ने इसका मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता इस सत्र से जुड़े। इसमें उन्हें आगामी चुनावों की तैयारी, संगठन को मजबूत करने, बूथ प्रबंधन और डिजिटल अभियानों की रणनीतियों की जानकारी दी गई। सत्र में राष्ट्रीय सलाहकार राजेंद्र प्रसाद पाल, राष्ट्रीय महासचिव के.के. पटेल, उपाध्यक्ष रामलखन पटेल, राष्ट्रीय सचिव सूर्य भान सिंह, एससी-एसटी मंच के अध्यक्ष सत्यप्रकाश कुरील, महिला मंच की अध्यक्ष दीप माला कुशवाहा, युवा मंच के अध्यक्ष विजय चौरसिया, यूपी अल्पसंख्यक मंच अध्यक्ष अहमद मंसूरी और आईटी मंच अध्यक्ष इंजी. अविनाश साहू शामिल रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पर्यटन से चमक रहा MP,रिकॉर्ड 13 करोड़ टूरिस्ट पहुंचे, सीएम बोले-मध्यप्रदेश के कण-कण में है सौंदर्य
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल ने बताया कि सत्र का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना और डिजिटल तथा संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना है। डॉ. सोनेलाल पटेल के सामाजिक न्याय, अनुशासन, संगठन निर्माण और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार के विचार साझा किए गए। प्रशिक्षण में एससी-एसटी, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं और युवाओं को जोड़ने पर भी बल दिया गया। अल्पसंख्यकों को जोड़ने हेतु विशेष मुहिम और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा फैलाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

सत्र के अंत में डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला रहा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओ.पी. कटियार, यूपी प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम, राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार, गिरिजेश पटेल, मुन्नार प्रजापति, राज्य मंत्री रेखा वर्मा और विधि विशेषज्ञ एन.के. पटेल भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed