फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: NSUI's unique protest regarding the drug factory caught in Bhopal, Kumbhakaran became an activist

Bhopal: भोपाल में पकड़ी गई ड्रग्स फैक्ट्री मामले को लेकर एनएसयूआई का अनोखा प्रदर्शन, कुंभकरण बना कार्यकर्ता

Wed, 20 Aug 2025 06:46 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 20 Aug 2025 06:46 PM IST
सार

भोपाल में उजागर हुई अवैध ड्रग्स  फैक्ट्री मामले को लेकर कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI ने बुधवार को भोपाल में आनोख विरोध प्रदर्शन किया। एक कार्यकर्ता कुंभकरण बन कर लेट गया और दूसरे कार्यकर्ता उसे जगाते रहे। 
 

विज्ञापन
Bhopal: NSUI's unique protest regarding the drug factory caught in Bhopal, Kumbhakaran became an activist
एनएसयूआई का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में उजागर हुई अवैध ड्रग्स  फैक्ट्री ने पूरे प्रदेश को चौंका दिया है। डीआरआई की कार्रवाई में करोड़ों रुपए की मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद हुआ। इस मामले में कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI ने बुधवार को भोपाल में आनोख विरोध प्रदर्शन किया। एक कार्यकर्ता कुंभकरण बन कर लेट गया और दूसरे कार्यकर्ता उसे जगाते रहे। इस  दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की आंखों के सामने नशे का व्यापार फलता-फूलता रहा और शासन कुंभकरण की नींद सोता रहा। आज उसे ही जगाने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन



595 किलो कच्चा माल भी जब्त किया
एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सोनी ने कहा कि जिस प्रकार से न जाने कितने समय से राजधानी भोपाल में उक्त अवैध फैक्ट्री नशे का व्यापार कर युवाओं एवं छात्रों के बीच इस जहर को घोलने का कार्य कर रही थी, डीआरआई ने न सिर्फ वहां से करीब 92 करोड़ की ड्रग्स बरामद करी है बल्कि 595 किलो कच्चा माल भी जब्त किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमसीयू में अभ्युदय का शुभारंभ, कुमार विश्वास हुए शामिल, सीएम बोले- खोजी पत्रकारिता का उदाहरण हनुमान
विज्ञापन
विज्ञापन



राजधानी भोपाल नशे की राजधानी बनने की ओर अग्रसर
उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि यह सिर्फ एक ड्रग्स फैक्ट्री का मामला नहीं, इस तरह के और भी कई मामले जैसे गत वर्ष अक्टूबर महीने में गुजरात से आई 1800 करोड़ की ड्रग एनसीबी ने भोपाल से बरामद करी थी, जिसके अलावा तस्करों के बड़े रैकेट का खुलसा भी भोपाल से ही हुआ है । उन्होने कहा कि राजधानी भोपाल नशे की राजधानी बनने की ओर अग्रसर है और प्रदेश सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है।

यह भी पढ़ें-34 हजार से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीयन, लक्ष्य से ज्यादा मिला उत्साह

बड़े आंदोलन की चेतावनी
भोपाल NSUI जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा की यह प्रदर्शन मध्यप्रदेश शासन को चेतावनी है कि यदि नशे के कारोबारियों और उन्हें संरक्षण देने वालों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो एनएसयूआई सड़कों पर और भी बड़े आंदोलन करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed