फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Now kidney stone and prostate operations will be done with laser in BMHRC

Bhopal: बीएमएचआरसी में अब लेजर से होंगे किडनी स्टोन व प्रोस्टेट के ऑपरेशन, लगी 100 वॉट होलमियम लेजर मशीन

Thu, 06 Jun 2024 09:55 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 06 Jun 2024 09:55 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में गैस पीड़ितों के लिए बनाए गए बीएमएचआरसी अस्पताल में किडनी स्टोन, प्रोटेस्ट के ऑपरेशन लेजर पद्धति से किया जा सकेंगे। इसके लिए आधुनिक मशीन लगाई गई है।

विज्ञापन
Bhopal: Now kidney stone and prostate operations will be done with laser in BMHRC
बीएमएचआरसी भोपाल में नई मशीन हो गई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान (बीएमएचआरसी) में अब किडनी, यूरेटर स्टोन व प्रोस्टेट से संबंधित ऑपरेशन लेजर तकनीक से हो सकेंगे। इसके लिए अस्पताल में होलमियम लेजर मशीन (100 वॉट) आ गई है। बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने हमीदिया अस्पताल के सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. अरविंद राय के सान्निध्य में इसे मरीजों को समर्पित किया। 
विज्ञापन


अभी तक पीसीएनएल प्रक्रिया से होते थे ऑपरेशन
बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक अस्पताल में किडनी स्टोन के ऑपरेशन पीसीएनएल (PCNL) प्रक्रिया से होते थे। इसमें पीठ के एक हिस्से में चीरा लगाकर लिथोटिप्टर के जरिए स्टोन को नष्ट किया जाता था। अब इस नई मशीन से बिना चीरा लगाए यूरेथ्रा (पेशाब की नली) के रास्ते किडनी और यूरेटर में मौजूद स्टोन तक पहुंचकर उसे नष्ट किया जा सकता है। इस प्रक्रिया से 2 सेंटीमीटर तक के स्टोन को नष्ट किया जा सकता है। इस मशीन से बिना चीरा लगाए प्रोस्टेट के ऑपरेशन भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


लेजर मशीन के जरिए होने वाले ऑपरेशन के फायदे
बीएमएचआरसी के यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शारिक उल हसन ने बताया कि लेजर मशीन के जरिए होने वाले ऑपरेशन से कई लाभ होते हैं। जैसे चीरा न लगने से मरीज को दर्द कम होता है। अधिक खून बहने का खतरा नहीं होता। मरीज जल्दी रिकवर हो जाता है और उसे अस्पताल से जल्दी डिस्चार्ज कर दिया जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द आएंगी अन्य नई मशीनें
डॉ मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में मौजूद पुराने उपकरण व मशीन को अपग्रेड किया जा रहा है व नई मशीन भी खरीदी जा रही हैं। जल्द ही यूरोलॉजी विभाग में यूरोडायनमिक मशीन भी आने वाली है। इसके अलावा कुछ और मशीनों को खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। भविष्य में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed