फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Now in Hamidia there will be facility of Ayurveda treatment along with allopathy, preparation to make

Bhopal: हमीदिया में अब एलोपैथी के साथ आयुर्वेद इलाज की होगी सुविधा,आयुष विंग बनाने की तैयारी,पंचकर्म की डिमांड

Sun, 01 Jun 2025 04:19 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 01 Jun 2025 04:19 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के एलोपैथी अस्पतालों में भी आयुर्वेदिक इलाज के लिए अलग से सेंटर बनाने की तैयारी की जा रही। राजधानी की सबसे बड़ी सरकारी अस्पताल हमीदिया में आयुष सेंटर बनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं जेपी में आयुष विंग का विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Bhopal: Now in Hamidia there will be facility of Ayurveda treatment along with allopathy, preparation to make
हमीदिया अस्पताल भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल से आयुर्वेद को लगातार देश भर में बढ़ावा मिल रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार आयुष अस्पतालों का उत्थान करने में जुटी हुई हैं। राजधानी भोपाल के एलोपैथी अस्पतालों में भी आयुर्वेदिक इलाज के लिए अलग से सेंटर बनाने की तैयारी की जा रही। इस कड़ी में राजधानी की सबसे बड़ी सरकारी अस्पताल हमीदिया में आयुष सेंटर बनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं जिला अस्पताल में पहले से बने आयुष विंग का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए विभाग से दोनों ही अस्पताल को 40-40 लाख का बजट मंजूर हो गया है। इन अस्पतालों में पंचकर्म से लेकर सभी तरह की आयुर्वेद इलाज किए जाएंगे 
विज्ञापन



हमीदिया में आयुष विंग बनाने के लिए देख रहे जगह
जानकारी के मुताबिक हमीदिया अस्पताल परिसर में पंचकर्म की सुविधा शुरू करने के लिए जगह मांगी गई है। अस्पताल में पहली बार आयुष विंग बनेगी तो वहीं जेपी अस्पताल में पहले से संचालित आयुष विंग का विस्तार किया जाएगा। आयुष विभाग की ओर से हमीदिया अस्पताल परिसर में 3000 वर्ग फीट जगह मांगी गई है। जेपी अस्पताल में वर्तमान में आयुष विंग के नाम पर सिर्फ होम्योपैथी की ओपीडी का संचालन किया जाता है। जहां गिने-चुने मरीज ही पहुंचते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-चार राज्यों के 380 बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द, मध्यप्रदेश के 11 संस्थान शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन



पंचकर्म यूनिट को मिल रहा अच्छा रिस्पांस 
राजधानी के पंडित खुशीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म की स्पेशल यूनिट शुरू की गई है। इस यूनिट में लगातार मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। लोगों का रुझान देखकर पता चलता है कि कई रोगों से पीड़ित मरीजों को पंचकर्म से बहुत आराम मिल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में इस सुविधा के विस्तार की योजना बनाई गई है। ताकि, ज्यादा से ज्यादा मरीजों को कम से कम दूरी पर यह सुविधा मिल सके। अभी इन मरीजों को खुशीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल जाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें-भोपाल मेट्रो का कमर्शियल रन अक्टूबर से, इंदौर के बाद अब राजधानी में मेट्रो सफर का इंतजार

अभी पंचकर्म की यहां मिल रही सुविधा 
जानकारी के लिए बता दें राजधानी भोपाल स्थित एम्स में भी पंचकर्म यूनिट पिछले साल शुरू हो चुकी है। इसके अलावा छह नंबर बस स्टॉप स्थित जिला आयुष अस्पताल में भी यह सुविधा उपलब्ध है।  खुशीलाल समेत वर्तमान में पंचकर्म के तीनों सरकारी सेंटर नए शहर में ही संचालित हो रहे हैं। ऐसे में पुराने शहर के लोगों को पंचकर्म के लिए कई किलोमीटर दूर नए शहर जाना पड़ता है। हमीदिया में यह सुविधा शुरू होती है तो इन लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed