फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Notices have started being issued to occupants of 6 acres of land belonging to the Animal Husbandry De

Bhopal: भोपाल में पशुपालन विभाग के 6 एकड़ जमीन में कब्जाधारियों को नोटिस देना शुरू, जल्द शुरू होगी कार्रवाई

Mon, 08 Sep 2025 09:21 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 08 Sep 2025 09:21 PM IST
सार

भोपाल के अनंतपुरा कोकता में हुए सीमांकन में पशुपालन विभाग की जिस जगह पर कब्जा है। वहां के लोगों को सोमवार से नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी। हालांकि इससे पहले कब्जाधारियों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
Bhopal: Notices have started being issued to occupants of 6 acres of land belonging to the Animal Husbandry De
डायमंड सिटी के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के अनंतपुरा कोकता में हुए सीमांकन में पशुपालन विभाग की जिस जगह पर कब्जा है। वहां के लोगों को सोमवार से नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। गोविंदपुरा तहसीलदार सौरभ वर्मा ने बताया कि नोटिस देना शुरू कर दिया गया है। जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी। हालांकि इससे पहले कब्जाधारियों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन



यहां मिला है कब्जा
बतादें कि सीमांकन में नगर निगम की 50 दुकान, पेट्रोल पंप और एसटीपी यानी, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का बनाया जाना भी सामने आया था। 5 एकड़ जमीन पर कृषि से जुड़े काम और खेती कराना, 200 फीट कोकता बायपास का निर्माण भी हुआ। सीमांकन रिपोर्ट के अनुसार- 4 कॉलोनी के गेट, सड़क और पार्क भी कब्जे में शामिल हैं। वहीं, डायमंड सिटी कॉलोनी में 20 मकान, एक प्राइवेट स्कूल, शादी हॉल/रिसोर्ट, 1 एकड़ जमीन पर खेती, फार्म हाउस और पक्का निर्माण और 130 डेसीमल भूमि पर अवैध तरीके से खेती करना पाया गया है।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें-भोपाल में PWD चीफ इंजीनियर के घर सत्यनारायण कथा का अनोखा आमंत्रण, सरकारी नोटशीट जारी कर बुलाया
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेज देखकर ही जमीन खरीदी
डायमंड सिटी के लोगों ने एसडीएम रवीशकुमार श्रीवास्तव को आवेदन भी दिया है। ताकि, कार्रवाई न हो सके। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि उन्होंने सारे दस्तावेज देखकर ही जमीन खरीदी थी। उस समय प्रशासन ने रजिस्ट्री के बाद नामांतरण, बंटवारे जैसी प्रक्रिया भी की। इसके बाद बैंकों से लोन मिला। अब कब्जा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले कमर्शियल कब्जों पर कार्रवाई होगी। नगर निगम की दुकानों को लेकर सरकारी प्रक्रिया हो सकती है। इससे दुकानें तोड़ने वाली जद में नहीं आएगी। बता दें कि 65 एकड़ जमीन के सीमांकन के बाद पिछले सप्ताह बुधवार को कलेक्टर सिंह को रिपोर्ट दे दी गई थी।

यह भी पढ़ें-एमपी में फिजियोथैरेपी का उपयोग बढ़ा, साधन नहीं,ढाई साल बाद भी नहीं शुरू हो पाया कोर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed