फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Nirmala Bhuria spoke in event of Women's Day - Everyone should work together for upliftment of women

Bhopal: महिला दिवस के आयोजन में बोलीं निर्मला भूरिया- महिलाओं के उत्थान के लिए सभी मिलकर कार्य करें

Thu, 07 Mar 2024 08:11 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 08:11 PM IST
सार

महिला-बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने महिलाओं को सलाह दी है। उन्होंन कहा कि महिला दिवस के दिन सभी महिलाओं को अपने हिसाब से काम करना चाहिए, जो उन्हें करना है वे फ्री होकर करें। उन्होंने कहा कि परिवार को संभालने के लिए उन्हें हर परिस्थिति में ढलना होता है और यह उनकी कार्यकुशलता को दर्शाता है। 

विज्ञापन
Bhopal: Nirmala Bhuria spoke in event of Women's Day - Everyone should work together for upliftment of women
अपने-अपने क्षेत्र में शानदार काम करने वाली महिला प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि महिला-बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया मौजूद रहीं। उन्होंने महिलाओं के उत्थान पर जोर दिया। 
विज्ञापन


भूरिया ने कहा कि हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। परिवार को सहेजने का काम महिलाओं को बखूबी आता है। महिला दिवस तो हर दिन मनाना चाहिए, क्योंकि सभी महिलाओं के संघर्ष की अलग-अलग कहानी है। उनकी सफलता ही उनकी कहानी बयां करती है। महिला दिवस के दिन सभी महिलाओं को अपने हिसाब से काम करना चाहिए, जो उन्हें करना है वे फ्री होकर करें। उन्होंने कहा कि परिवार को संभालने के लिए उन्हें हर परिस्थिति में ढलना होता है और यह उनकी कार्यकुशलता को दर्शाता है। 
विज्ञापन


भूरिया ने कहा कि हम भविष्य में विभाग द्वारा कार्ययोजना बनाकर कार्य करेंगे। इसमें हम आप लोगों से भी सुझाव लेंगे और रणनीति बना कर कार्य योजना बनाएंगे, ताकि महिलाओं के उत्थान के लिए हम सब की भागीदारी हो सके। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा थिएटर आर्टिस्ट स्वस्तिका चक्रवर्ती, महिला क्रिकेट खिलाड़ी सौम्या तिवारी, पलमोनोलॉजिस्ट डॉ. खुशबू सक्सेना, समाज सेविका माही भजनी, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कीर्ति खंडेलवाल, पत्रकार शेफाली गुप्ता, पत्रकार मधुरिमा राजपाल को अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेज ग्रुप की चेयरपर्सन किरण अग्रवाल, वाइस चांसलर वीके जैन, सेज ग्रुप के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed