फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: NHM contract health workers wrote a letter to CM with blood, strike continued for the second consecuti

Bhopal: एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खून से सीएम को लिखा पत्र, लगातार दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल

Wed, 23 Apr 2025 11:21 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 23 Apr 2025 11:21 PM IST
सार

NHM Contract Health Workers: एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को सभी कर्मचारियों ने अपने खून से सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा।

विज्ञापन
Bhopal: NHM contract health workers wrote a letter to CM with blood, strike continued for the second consecuti
अनिश्चित कालीन हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सभी एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को सभी कर्मचारियों ने अपने खून से सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा। कर्मचारियों ने बाताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत 20 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत् लगभग 32000 कर्मचारी प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से देते आ रहे हैं। लेकिन सरकार वादाखिलाफी कर रही है।
विज्ञापन



कर्मचारियों की सुविधा में कटौती
संविदा कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के द्वारा संविदा नीति 2023 का पूर्ण रूप से लाभ न प्रदान करते हुए कर्मचारियों की सुविधा में कटौती कर सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश की अवहेलना करते हुए कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी की जा रही है। इसके अतिरिक्त वेतन विसंगति और नियमितीकरण की मांग सहित अन्य मांगे भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


अगल-अलग माध्यम से प्रदर्शन
उन्होने बताया कि मंगलवार से हड़ताल प्रारंभ की गई है। बुधवार को हड़ताल का दूसरा दिन था। 23 अप्रैल को सभी स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल के दूसरे दिन पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री के नाम से प्रेषित किया गया है। हड़ताल के तीसरे दिन 24 अप्रैल को सुंदरकांड का आयोजन, 25 अप्रैल को जिले के जनप्रतिनिधियों के निवास पर मांग पत्र ज्ञापन सौंपा जाएगा, 26 अप्रैल को धरना स्थल पर थाली कटोरी बजाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, 27 अप्रैल को क्रमिक भूख हड़ताल में सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक दो साथी बैठेंगे, 28 अप्रैल से प्रत्येक जिले में भोपाल भरो आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर शत प्रतिशत भोपाल लाने की तैयारी की जाएगी। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से नीमच जिले में टीकाकरण की सुविधा गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच एनआरसी व एमसीडी में आने वाले मरीजों की बीपी शुगर की जांच टीवी व मलेरिया की जांच जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





यह है प्रमुख मांगे
1. विभाग में रिक्त पदों पर संविलियन किया जाकर, नियमित किया जाए।

2. पूर्व से दी जा रही सुविधाओं में ई. एल. एवं मेडिकल को पृथक कर दिया है।

3.अनुबंध प्रथा को पूरी तरह से समाप्त नहीं किया गया है।

4.अप्रेजल जैसी कुरीति को यथावत रखा गया है।

5.सेवा निवृत्ति की आयु में 65 वर्ष से घटाकर 62 वर्ष किया गया है।

6. एन.पी.एस., ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य बीमा एवं डी.ए. की सुविधा से वंचित रखा गया है।

7. शासन द्वारा समकक्षता (वेतन विसंगति) का निर्धारण गलत तरीके से किया गया
है, जिसमें पुनः विचार कर संशोधन किया जावें।

8. निष्कासित सपोर्ट स्टॉफ एवं मलेरिया एमपीडब्ल्यू की एनएचएम में वापसी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed