फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Young man stabbed for not paying for liquor

Bhopal News: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक को मारा चाकू, पुलिस कर रही बदमाश की तलाश

Tue, 23 Jul 2024 09:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 23 Jul 2024 09:48 PM IST
सार

शराब के पैसे नहीं देने पर बदमाश ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इसके साथ ही उसके मारपीट भी की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।    

विज्ञापन
Bhopal News: Young man stabbed for not paying for liquor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी भोपाल के टीला जमालपुरा इलाके में एक बदमाश ने युवक पर शराब के लिए अड़ीबाजी की और रुपये नहीं देने पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाला मोहम्मद दानिश जनरेटर सुधारने का काम करता है। सोमवार की रात दानिश अपने दोस्त से मिलने के लिए हरिजन बस्ती टीला जमालपुरा पहुंचा था। रात करीब साढ़े सात बजे वह चाय की दुकान पर दोस्त का इंतजार कर रहा था। इस दौरान इलाके में रहने वाला अन्नी उर्फ अनीस उसके पास पहुंचा। वह दानिश के साथ गाली-गलौज करते हुए शराब के लिए पैसे देने की मांग करने लगा। 
विज्ञापन


दानिश ने उसे गाली देने से मना करते हुए कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं। इसके बाद बदमाश अनीस ने एक छोटा चाकू निकाला और उसके गाल पर मार दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट भी की, जिससे दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद धमकी देते हुए अनीस वहां से भाग निकला। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed