फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Wife was killed after making a reel with another youth, body recovered in 14 pieces

Bhopal News: दूसरे युवक के साथ बनाई रील तो पत्नी को मार डाला, शरीर के 14 टुकडों में शव बरामद

Sun, 02 Jun 2024 12:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 02 Jun 2024 12:50 PM IST
सार

निशातपुरा में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसके बाद से पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। घटना के 10 दिन बाद पति खुद थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या की बात स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
Bhopal News: Wife was killed after making a reel with another youth, body recovered in 14 pieces
मृतका सानिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के ईंटखेड़ी में रहने वाले एक युवक ने दूसरे युवक के साथ पत्नी के रील बनाने के वीडियो देखे तो उसने पत्नी की हत्या कर दी। उसने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव को कचरसा खंती में ले जाकर जला दिया। जब शव पूरी तरह नहीं जला तो वहीं पर दफना दिया। इधर, महिला के गायब होने पर परिजनों ने निशातपुरा में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसके बाद से पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। घटना के 10 दिन बाद पति खुद थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या की बात स्वीकार कर ली। पति की निशानदेही पर पुलिस ने 14 टुकड़ों में शव खेपडी, पैर और पसली की हड्डियां बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। डीएएनए रिपोर्ट मिलने के बाद महिला के शव की पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या करने और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी दुर्जन सिंह बरकड़े के मुताबिक सानिया खान (23) हाउसिंग बोर्ड कालोनी करोंद की रहने वाली थी। करीब पांच साल पहले उसकी शादी नदीमउद्दीन (26) के साथ हुई थी।
विज्ञापन


पातलोन में रहता है आरोपी, 3 माह से नानी के यहां थी मृतका
नदीमउद्दीन आरिफ नगर झुग्गीबस्ती का रहने वाला था, लेकिन झुग्गी विस्थापन के बाद वह ईंटखेड़ी स्थित ग्राम पातलोन में रहने लगा था। नदीम पत्नी के चरत्रि पर संदेह करता था, जिसके कारण उनके बीच विवाद होता रहता था। इसी विवाद के चलते करीब तीन महीने पहले सानिया अपने मायके आकर नानी के पास रहने लगी थी। उसकी परवरिश नानी ने ही की है। पिछले महीने 21 मई को सानिया किसी से मिलने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। तलाश करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने अगले दिन निशातपुरा थाने जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके बाद से पुलिस और परिजन सानिया की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन


दस दिन बाद पति ने किया हत्या का खुलासा
महिला के परिजनों ने पति नदीम पर भी सानिया को गायब करने का संदेह जाहिर किया था, लेकिन नदीम अपने घर से गायब था। उसके बाद से पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को नदीमउद्दीन निशातपुरा थाने पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी सानिया की हत्या कर लाश अरवलिया स्थित कचरा खंती में जलाने के बाद दफना दी है। पुलिस उसे लेकर कचरा खंती पहुंची और बताए गए स्थान पर खुदाई को तो मानव कंकाल मिले। गड्ढे से पुलिस ने पैर और पसलियों की हड्डी तथा एक खोपड़ी बरामद कर पीएम के लिए भेज दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार दिया घटना को अंजाम
पूछताछ के दौरान नदीम ने पुलिस को बताया कि बीती 21 मई को उसने सानिया को करोंद चौराहे पर बुलाया और आटो में बिठाकर अपने घर ले गया। दिनभर दोनों के बीच सबकुछ ठीक रहा, लेकिन रात को पुरानी बातों को लेकर उनके बीच दोबारा विवाद हो गया। इस पर नदीम ने बेल्ट से सानिया की पिटाई कर दी और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रात करीब बारह बजे लाश को बोरे में भरकर अरवलिया स्थित कचरा खंती लेकर पहुंचा। यहां बोरे, कपड़े और अन्य कचरा डालकर शव को जला दिया, लेकिन जब शव पूरी तरह से नहीं जला तो उसने गड्ढा खोदकर दफना दिया। उसके इस बयान के बाद निशातपुरा पुलिस ने नदीम के खिलाफ हत्या करने और साक्ष्य छिपाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर डायरी ईंटखेड़ी थाने भेजी। ईंटखेड़ी पुलिस ने असल कायमी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


दो माह की बच्ची की मौत के बाद बढा मौत
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया था कि नदीम ने सानिया की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े करके फेंके, लेकिन पुलिस पूछताछ में आरोपी ने टुकड़े करने से इंकार किया है। नदीम की पहली पत्नी की निशातपुरा इलाके में ही ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अब पुलिस इस मामले की भी दोबारा से जांच करेगी। इसके अलावा करीब तीन महीने पहले सानिया की मासूम बच्ची की गर्म पानी गिरने के कारण मौत हो गई थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो सानिया मायके आकर रहने लगी थी। घटना वाले दिन नदीम आगे से विवाद नहीं करने की बात कहकर उसे अपने साथ घर ले गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed