फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Water Tanks Dry for Four Days at Bhopal's Hinotiya Alam HFA Project; Protest Staged Outside Munic

Bhopal News: भोपाल के हिनोतिया आलम HFA प्रोजेक्ट में चार दिन से सूखी टंकियां,नगर निगम के बाहर विरोध प्रदर्शन

Thu, 26 Mar 2026 06:47 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 26 Mar 2026 06:47 PM IST
सार

भोपाल के हिनोतिया आलम HFA प्रोजेक्ट में चार दिन से पानी सप्लाई बंद होने पर रहवासियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। मेंटेनेंस भुगतान विवाद के चलते ठेकेदार और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला, जिसके कारण सप्लाई बाधित होने के आरोप हैं।

विज्ञापन
Bhopal News: Water Tanks Dry for Four Days at Bhopal's Hinotiya Alam HFA Project; Protest Staged Outside Munic
निगम के बाहर बैठे रहवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिनोतिया आलम स्थित हाउसिंग फॉर ऑल (HFA) फ्लैट्स में पानी संकट ने गुरुवार को उग्र रूप ले लिया। चार दिन से सप्लाई ठप होने से नाराज करीब 50 रहवासियों ने नगर निगम मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे चले इस विरोध के दौरान एक महिला गर्मी के चलते बेहोश हो गई, जिससे हालात की गंभीरता साफ नजर आई। रहवासियों का आरोप है कि पूरे परिसर में चार दिनों से पानी नहीं पहुंचा है। हालात ऐसे हैं कि महिलाओं और बच्चों को सुबह से ही प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। लोगों का कहना है कि जो पानी पहले मिलता था, वह भी दूषित था।
विज्ञापन


मेंटेनेंस विवाद ने बढ़ाई मुसीबत
रहवासियों के मुताबिक वे नियमित मेंटेनेंस दे रहे थे, लेकिन साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी सुविधाएं नहीं मिलने पर उन्होंने भुगतान बंद कर दिया। इसके बाद ठेकेदार ने कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया, जिससे व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन


कर्मचारी पर सप्लाई रोकने का आरोप
मेंटेनेंस का काम देखने वाले ठेकेदार के कर्मचारी रणवीर अहिरवार पर आरोप है कि तीन महीने से वेतन नहीं मिलने के चलते उसने पानी सप्लाई ही बंद कर दी। बताया जा रहा है कि वह चार दिनों से सप्लाई ठप कर बैठा है और मीडिया से भी बात करने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कोर्ट आदेश के बाद भी 545 चयनितों को नियुक्ति नहीं, भड़के अभ्यर्थी बोले-अब आर-पार की लड़ाई



नगर निगम का पक्ष, बकाया 40 लाख
वहीं, एचएफए विभाग के अध्यक्ष आरके गोयल का कहना है कि सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कई रहवासियों ने एक से दो साल से मेंटेनेंस जमा नहीं किया है, जिसके कारण व्यवस्था प्रभावित हुई है। नगर निगम के अनुसार पानी सप्लाई को लेकर रहवासियों पर करीब 40 लाख रुपए बकाया हैं।

यह भी पढ़ें-एमपी के कई शहरों में 38 डिग्री के पार पारा, 27 से फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी का अलर्ट


हैंडओवर भी बना बड़ा मुद्दा
फिलहाल हिनोतिया आलम प्रोजेक्ट का नगर निगम को आधिकारिक हैंडओवर नहीं हुआ है। यहां मेंटेनेंस और मैनपावर का काम गजानंद सिक्योरिटी कंपनी देख रही है, जिसे भुगतान नहीं मिलने से हालात और बिगड़ गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed