फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News Waste is not always useless it also fulfills some needs Manthan Foundation launched a campaign

Bhopal News: रद्दी हमेशा बेकार नहीं होती, इससे कुछ जरूरतें भी पूरी होती हैं, मंथन फाउंडेशन ने चलाया अभियान

Sat, 19 Oct 2024 05:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 19 Oct 2024 05:18 PM IST
सार

दीपावली करीब है, घरों से अनुपयोगी सामान बाहर निकालने की मशक्कत शुरू हो चुकी है। इस दौर में सामाजिक संस्था मंथन फाउंडेशन ने शिक्षा के ध्येय को लेकर अपने अभियान को तेज किया है।

विज्ञापन
Bhopal News Waste is not always useless it also fulfills some needs Manthan Foundation launched a campaign
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जूना, पुराना, कबाड़ा और रद्दी सामान...किसी हरकारे की पुकार पर घर से निकला...कबाड़ी की जेब से कुछ मुड़े टुडे नोट या रेज़गारी निकली...और किस्सा खत्म! लेकिन इससे आगे भी इसकी कोई उपयोगिता हो सकती है। बच्चों की शिक्षा के लिए कोई मिशन भी इस रद्दी के सहारे आगे बढ़ सकता है। दीपावली करीब है, घरों से अनुपयोगी सामान बाहर निकालने की मशक्कत शुरू हो चुकी है। इस दौर में सामाजिक संस्था मंथन फाउंडेशन ने शिक्षा के ध्येय को लेकर अपने अभियान को तेज किया है।

विज्ञापन


संस्था मंथन फाउंडेशन गत पांच वर्षों से गरीब बच्चों की शिक्षा को लेकर प्रयासरत है। इसके चलते संस्था सदस्य शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर रद्दी और कबाड़ सामान जमा कर इससे होने वाली राशि से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा पर खर्च करती है। संस्था की रितिका जैन ने बताया कि हमने राजधानी में रद्दी कैंपेन 5.0 शुरू किया है। "इस दिवाली आपकी रद्दी हमारे काम आएगी, बच्चों को शिक्षा के करीब लाएगी।" सूत्र के साथ चलाए जा इस अभियान के तहत इस शनिवार को तृप्ति अभिनव होम्स में रद्दी संग्रहण शिविर आयोजित किया।
विज्ञापन


रितिका ने बताया कि इस शिविर के दौरान आसपास के लोगों से अनुरोध किया कि वे आगे आएं और अपनी रद्दी दान कर इस नेक कार्य में हमारा साथ दें। इस अभियान के तहत लोगों से पुराने समाचार पत्र/पेपर, किताबें, खोके, लोहा, प्लॉस्टिक का सामान, पुराने कपड़े, उपयोग में न आने वाले सामान इकट्ठा किया जा रहा है। अभियान की अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है 7024432499, 9479890655। जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने के लिए रद्दी कलेक्शन अभियान दीपावली तक जारी रहेगा। मंथन फाउंडेशन इसके तहत शहर के अलग-अलग स्थानों और कॉलोनियों में कैंप लगाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed