फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Vikrant Bhuria said - Rahul Gandhi's army, not Savarkar's, should be afraid of arrest

Bhopal News: विक्रांत भूरिया बोले- राहुल गांधी की सेना, सावरकर की नहीं जो गिरफ्तारी से डर जाए

Mon, 27 Mar 2023 04:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 27 Mar 2023 04:40 PM IST
सार

भूरिया ने कहा कि प्रदेश में 24 प्रतिशत आदिवासी हैं। चाहे नेमावर की घटना हो या प्रदेश में अलग अलग जिलों में आदिवासियों पर हो रही अन्य घटनाएं हो। भाजपा सरकार आदिवासियों पर लगातार प्रहार कर रही हैं।

विज्ञापन
Bhopal News: Vikrant Bhuria said - Rahul Gandhi's army, not Savarkar's, should be afraid of arrest
युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हम राहुल गांधी की सेना है। सावरकर की नहीं है, जो गिरफ्तारी से डर जाए।  
विज्ञापन

विक्रांत भूरिया ने सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पुलिस पर दबाव बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं पर असंवैधानिक और गलत तरीके से कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में जिस तरह भाजपा द्वारा अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है, उससे प्रदेश का लोकतंत्र खतरे में हैं। हम राहुल गांधी की सेना हैं, सावरकर की नहीं, जो भाजपा के दबाव में पुलिस की असंवैधानिक कार्यप्रणाली से डर जायें।  भूरिया ने कहा कि भाजपा की एक ही नीति है, न नियम न कायदा, काम वहीं करती है, जिसमें हो भाजपा को फायदा।
विज्ञापन

 
सबसे ज्यादा आदिवासी जेल
भूरिया ने कहा कि प्रदेश में 24 प्रतिशत आदिवासी हैं। चाहे नेमावर की घटना हो या प्रदेश में अलग अलग जिलों में आदिवासियों पर हो रही अन्य घटनाएं हो। भाजपा सरकार आदिवासियों पर लगातार प्रहार कर रही हैं। यही नहीं मप्र में सबसे ज्यादा आदिवासी जेल में हैं। भाजपा सरकार आदिवासियों के ऊपर झूठे प्रकरण का दर्ज कर उन्हें फंसाया जा रहा है। आदिवासी विरोधी भाजपा सरकार का दोहरा चरित्र देश और प्रदेश की जनता देख रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोर्ट ने भूरिया को दी जमानत
बता दें राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने के विरोध में युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने अपने अन्य साथियों के साथ रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दी थी। इस मामले में जीआरपी पुलिस ने भूरिया समेत 15 के खिलाफ केस दर्ज किया था। रविवार को जीआरपी पुलिस ने विक्रांत को झाबुआ से गिरफ्तार कर रेलवे की विशेष कोर्ट में पेश किया था। जज ने गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए भूरिया को रिहा कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed