फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Truck full of CNG gas cylinder overturned at Bhadbhada intersection of Bhopal, gas is leaking

Bhopal News: सीएनजी गैस के सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, गैस लीक होने से मची अफरा-तफरी

Fri, 18 Aug 2023 11:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 18 Aug 2023 11:33 PM IST
सार

एचपी कंपनी के ट्रक का ड्राइवर नशे में होने के कारण भदभदा चौराहे पर उसने तेजी से ट्रक को टर्न किया, जिस कारण से ट्रक पलट गया है।

विज्ञापन
Bhopal News: Truck full of CNG gas cylinder overturned at Bhadbhada intersection of Bhopal, gas is leaking
टैंकर से लीक हो रही गैस पर पानी डालते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएनजी गैस सिलेंडरों से भरा एचपी कंपनी का ट्रक रात में भदभदा चौराहे के पास पलट गया। ट्रक भौंरी-बकानिया स्थित एचपी कंपनी के डिपो से सीएनजी सिलेंडरों को रिफिल कराकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचाने जा रहा था। बताया जा रहा है कि एचपी कंपनी के ट्रक का ड्राइवर नशे में होने के कारण भदभदा चौराहे पर उसने तेजी से ट्रक को टर्न किया, जिस कारण से ट्रक पलट गया है। कमला नगर पुलिस के अनुसार रात 10:30 बजे की घटना है। ट्रक ड्राइवर का मेडिकल कराने के साथ उससे पूछताछ की जा रही है। एचपी कंपनी के अधिकारी भी मौके पर रहे हैं। ट्रक के अंदर सीएनजी गैस से भरे कुछ सिलेंडर फूट गए हैं, जिसके कारण गैस तेजी से लीक हो रही है। दमकल से पानी की बौछार कर गैस को फैलने से रोका जा रहा है। एचपी कंपनी की  टेक्निकल टीम भी उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


 

मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
जिस भदभदा चौराहे पर हादसा हुआ है, वहां पर रिहायसी बस्ती नहीं है। कुछ दूरी पर 25 वीं बटालियन और होटल ताज लेक फ्रंट है। एहतियात के तौर पर दमकल के साथ पुलिस बल मौके पर मौजूद है। लीकेज बंद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। तेजी से गैस लीक होने के कारण कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। एचपी कंपनी का यह ट्रक डिपो से सिलेंडर रिफिल करने के बाद नेहरू नगर में स्थित पुलिस पेट्रोल पंप पर सिलेंडर की डिलीवरी देने के बाद अन्य स्थानों पर डिलीवरी देने के लिए निकला था। रात 11.30 बजे तक गैस लीक होना बंद नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed