{"_id":"6965353d1440a66b08049e40","slug":"bhopal-news-three-released-criminals-looted-a-vacant-house-police-arrested-them-and-recovered-15-lakh-items-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: जेल से छूटे तीन बदमाशों ने सूने मकान में की चोरी, पुलिस ने गिरफ्तार कर 15 लाख का सामान बरामद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: जेल से छूटे तीन बदमाशों ने सूने मकान में की चोरी, पुलिस ने गिरफ्तार कर 15 लाख का सामान बरामद किया
Mon, 12 Jan 2026 11:24 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:24 PM IST
सार
सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से करीब 15 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया गया है। आगे की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 15 लाख का माल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी की मिसरोद पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया है। आरोपियों ने सूने मकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार फरियादी स्वावलम्बन पाठक, जो नागपुर में नौकरी करते हैं, तीन जनवरी को अपने घर लौटे तो घर का ताला टूटा मिला और घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया गया कि घर से सोने की अंगूठी, सोने की चेन, चांदी की पायल, चांदी की चेन, सोने की चार चूड़ियां, मंगलसूत्र, दो मोबाइल फोन, वेब कैमरा, हेडफोन, ऑफिस का सीपीयू, हार्ड टोकन और 700 रुपये नकद चोरी हो गए थे। इस पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bhopal News: सरगना के गिरफ्तार होते ही ईरानी गैंग में कब्जे की जंग, पूछताछ में राजू ने किए चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन
जांच में पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। तकनीकी जानकारी के आधार पर पता चला कि तीन संदेही जो कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुए थे, बंगरसिया इलाके में घूम रहे हैं और चोरी का जेवर बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास चोरी के जेवर बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने मिसरोद इलाके में की गई चोरी की वारदात कबूल कर ली। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश कुमरे उर्फ कोबरा (22), गोलू उर्फ फूलसिंह (24) और सचिन पटवा उर्फ सच्चू उर्फ रावण (22) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
