{"_id":"662f6d70d462dd992909a449","slug":"bhopal-news-three-generations-one-family-and-14-singers-will-perform-together-on-one-stage-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: तीन पीढ़ी, एक परिवार और 14 सिंगर्स, एक मंच पर एक साथ देंगे प्रस्तुति; ऐसा न कभी देखा और न सुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: तीन पीढ़ी, एक परिवार और 14 सिंगर्स, एक मंच पर एक साथ देंगे प्रस्तुति; ऐसा न कभी देखा और न सुना
Mon, 29 Apr 2024 03:20 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:20 PM IST
सार
, राजधानी भोपाल में एक ऐसा परिवार भी मौजूद है, जिसकी 3 पीढ़ियां संगीत से जुड़ी हुई हैं। संगीत और सुरों की सेवा कर रहे इस परिवार के एक, दो या तीन, चार नहीं बल्कि पूरे 14 लोग इससे जुड़े हैं। इस परिवार के सभी सदस्य 2 जून को कुक्कुट भवन में प्रस्तुति देने वाले हैं।
विज्ञापन
एक परिवार के 14 सिंगर्स एक मंच पर एक साथ में देंगे प्रस्तुति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉक्टर का बेटा डॉक्टर, इंजीनियर की बेटा इंजीनियर, कारोबारी की पीढ़ी व्यापारी और अब तो नेताओं की पीढियां भी सियासत में नजर आती हैं। इस परंपरा में निरंतरता कम ही दिखाई देती है। लेकिन, राजधानी भोपाल में एक ऐसा परिवार भी मौजूद है, जिसकी 3 पीढ़ियां संगीत से जुड़ी हुई हैं। संगीत और सुरों की सेवा कर रहे इस परिवार के एक, दो या तीन, चार नहीं बल्कि पूरे 14 लोग इससे जुड़े हैं। सुखद संयोग यह है कि यह सभी 14 सिंगर्स एक ही मंच पर आकर सुरों की प्रस्तुति देने वाले हैं।
विज्ञापन
राजधानी के संगीत प्रेमियों के लिए यह सुरमय पल एकत्रित करने की तैयारी कला समूह भोपाल ने की है। संस्था के राजेश भट ने बताया कि कला समूह भोपाल संगीत के आयोजन करने में भोपाल की अग्रणी सांस्कृतिक संस्था है। संस्था लिनियेज श्रृंखला का दूसरा संस्करण आयोजित करने वाली है, जिसमें एक ही परिवार के 14 सिंगर्स एक साथ प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
राजेश भट ने बताया कि संगीत परम्परागत रूप से अनेक परिवारों में पीढ़ी दर पीढ़ी चला आ रहा है। विरासत में मिले इस अनुपम उपहार को नई पीढ़ी के युवा अपनी मेहनत और समर्पण से संवारते और निखारते हैं। ऐसे ही एक परिवार की तीन पीढ़ियों के 14 सिंगर्स एक साथ एक मंच पर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन 2 जून को स्थानीय कुक्कुट भवन में शाम 7 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कला समूह भोपाल और हॉउस ऑफ म्युजिक द्वारा आयोजित श्रृंखला 'लीनिएज' के अंतर्गत रुद्रम्स बाय भट्स के कलाकारों की ये प्रस्तुति भोपाल के संगीत प्रेमियों के लिए निशुल्क है। उल्लेखनीय है कि रुद्रम्स बाय भट्स ग्रुप में एक ही परिवार के सिंगर्स हैं, जो इंदौर, मुंबई, पुणे, भोपाल, नागदा, सूरत शहरों में रहकर ही ऑनलाइन कार्यक्रमों की तैयारी करते हैं। इस ग्रुप ने अनेक शहरों में और कोरपोरेट ग्रुप्स में प्रोग्राम देकर खासी लोकप्रियता हासिल की है।
श्रृंखला का दूसरा आयोजन
'लीनिएज' यानी परम्परा श्रृंखला के अंतर्गत कला समूह का यह दुसरा आयोजन है। विगत फरवरी में श्रृंखला का पहला आयोजन शास्त्रीय संगीत के परम्परा पर आधारित कार्यक्रम किया गया था, जिसमें देश के चार महानगरों से प्रतिष्ठित कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। कला समूह के राजेश भट ने बताया कि एक ही परिवार के 14 सिंगर्स को एक ही मंच पर सुनना भोपाल वासियों के लिए यादगार अनुभव रहेगा।
