फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Threat of bomb blast to a private school in Bhopal

Bhopal News: निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, तेलुगु भाषा में भेजा ई-मेल…एटीएस ने की जांच; बढ़ाई गई सुरक्षा

Sat, 15 Feb 2025 08:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 15 Feb 2025 08:09 PM IST
सार

Bhopal News: पिपलानी थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए साइबर सेल को अलर्ट कर दिया गया है। ईमेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस ट्रेस किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Bhopal News: Threat of bomb blast to a private school in Bhopal
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में स्थित हरमन माइनर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) और एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की गहन जांच की। पुलिस ने स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन

ईमेल के जरिए मिली धमकी
शनिवार सुबह स्कूल के आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ, जो तेलुगु भाषा में लिखा गया था। स्कूल के एक शिक्षक ने पत्र पढ़कर इसकी जानकारी प्रशासन को दी। पत्र में स्कूल की बिल्डिंग को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन

छात्र-पालकों में मचा हड़कंप, स्कूल खाली कराया गया
धमकी मिलने के समय स्कूल में कुछ छात्र और उनके अभिभावक पैरेंट-टीचर मीटिंग के लिए मौजूद थे। जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, स्कूल प्रशासन ने तत्काल सभी को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल जांच में जुटी
पिपलानी थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए साइबर सेल को अलर्ट कर दिया गया है। ईमेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस ट्रेस किया जा रहा है। साथ ही, भोपाल क्राइम ब्रांच और ATS भी अपने स्तर पर जांच कर रही हैं।

कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
स्कूल परिसर की पूरी जांच के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed