{"_id":"656573e2bddd7979b80f7354","slug":"bhopal-news-the-sword-of-suspension-hangs-on-the-employees-missing-from-election-duty-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: चुनाव ड्यूटी से गायब रहे कर्मचारियों पर लटकी निलंबन की तलवार, नहीं चलेगी कोई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: चुनाव ड्यूटी से गायब रहे कर्मचारियों पर लटकी निलंबन की तलवार, नहीं चलेगी कोई सफाई
Tue, 28 Nov 2023 10:45 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 28 Nov 2023 10:45 AM IST
सार
विधानसभा चुनाव में ड्यूटी न करना कर्मचारियों को भारी पड़ सकता है। जिला प्रशासन ने ऐसे कर्मचारी अधिकारियो की सूची बना ली है और अब इन पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
MP Election 2023
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुनाव ड्यूटी से नदारद रहने वाले करीब एक हजार अधिकारी कर्मचारियों की अब खैर नहीं। भोपाल कलेक्टर ने इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है। इन सभी पर अब निलंबन की तलवार लटक रही है। इतना ही नहीं इनकी ओर से पेश किसी प्रकार की कोई सफाई भी नहीं सुनी जाएगी। ये सभी वे अधिकारी कर्मचारी हैं जिनकी ड्यूटी चुनाव में लगाई गई थी। लेकिन इन्होंने न ट्रेनिंग की न चुनाव में ड्यूटी। ये सभी अपनी ड्यूटी से गैर हाजिर रहे। ऐसे में इनके खिलाफ निलंबन जैसी कड़ी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। बता दें, भोपाल जिले में सात विधानसभा सीटें हैं। इस बार भोपाल जिला प्रशासन ने करीब 18 हजार कर्मचारियों-अधिकारियों की ड्यूटी चुनाव में विभिन्न कामों में लगाई थी।
प्रशासन ने की सूची तैयार
इधर, प्रशासन ने ऐसे सभी अधिकारी कर्मचारियों की सूची तैयारी का ली है, जिन्होंने चुनाव में अपने दायित्व का निर्वहन नहीं किया। जानकारी के मुताबिक ऐसे करीब एक हजार लोगों को चिन्ह्नित किया गया है। इनमें अधिकारी और कर्मचारी दोनों शामिल हैं। इन्होंने न तो अपनी अनुपस्थिति का कारण बताया और न ही गैर हाजिर रहने के लिए किसी प्रकार की कोई अनुमति ली।
इन पर हो चुका है एक्शन
जानकारी के मुताबिक अब तक 100 से अधिक बीएलओ पर जिला प्रशासन पहले ही कार्रवाई कर चुका है। इनमें अनुपस्तिथ रहने वाले और काम में लापरवाही करने वाले बीएलओ शामिल हैं। बीएलओ पर मतदान पर्ची मतदाता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य रहता है। इसके साथ ही मतदान वाले दिन भी इनकी अहम भूमिका होती है।