{"_id":"6904d4cdb3ed5d52fe0ec32f","slug":"bhopal-news-the-first-white-topping-road-will-be-built-in-kolar-the-capital-costing-11-crores-and-will-pro-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: राजधानी के कोलार में बनेगी पहली व्हाइट टॉपिंग सड़क, 11 करोड़ की लागत, गड्ढों से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: राजधानी के कोलार में बनेगी पहली व्हाइट टॉपिंग सड़क, 11 करोड़ की लागत, गड्ढों से मिलेगी राहत
Fri, 31 Oct 2025 08:56 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 31 Oct 2025 08:56 PM IST
सार
भोपाल के कोलार क्षेत्र में अब जर्जर सड़कों की परेशानी खत्म होने जा रही है। मंदाकिनी चौराहा से दानिशकुंज तक करीब पौने दो किलोमीटर लंबी सड़क को व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनाया जाएगा। सड़क का भूमिपूजन शुक्रवार शाम लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
भूमिपूजन कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में अब जर्जर सड़कों की परेशानी खत्म होने जा रही है। मंदाकिनी चौराहा से दानिशकुंज तक करीब पौने दो किलोमीटर लंबी सड़क को व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनाया जाएगा। 11 करोड़ रुपये की लागत वाली इस सड़क का भूमिपूजन शुक्रवार शाम लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया।
स्थानीय लोगों को भारी परेशानी
यह सड़क कोलार सिक्सलेन स्थित मंदाकिनी चौराहा से शुरू होकर जेके रोड के रास्ते अग्रसेन (दानिशकुंज) चौराहा तक बनेगी। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी इस सड़क से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। बारिश के मौसम में जेके हॉस्पिटल के पास बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
यह भी पढ़ें-सीएम बोले-सरदार पटेल के मार्ग पर चलेंगे तो भारत को कोई बुरी नजर से नहीं देख सकेगा
विज्ञापन
सीमेंट कंक्रीट सड़क से मिलेगा स्थायी समाधान
इस सड़क को सीमेंट कंक्रीट से तैयार किया जाएगा, जिससे बरसात या भारी यातायात के कारण टूट-फूट की समस्या नहीं होगी। विधायक रामेश्वर शर्मा ने अधिकारियों के साथ निर्माण से पहले समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए कि सड़क की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह सड़क कोलार क्षेत्र के लोगों को बरसों की समस्या से राहत देगी और सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगी।
यह भी पढ़ें-धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा रोकने याचिका दायर करेगा दलित-पिछड़ा समाज संगठन,आरोप-मंच से दीं गालियां
स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत की उम्मीद
स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि नई सड़क बनने से ट्रैफिक जाम और हादसों की समस्या काफी हद तक खत्म होगी। विशेष रूप से मंदाकिनी और जेके हॉस्पिटल क्षेत्र में राहगीरों को लंबे समय से जिस जर्जर सड़क से गुजरना पड़ता था, अब वहां समतल और मजबूत सड़क का सपना जल्द ही साकार होने वाला है।