फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Software engineer commits suicide by jumping from Bhadbhada bridge into big pond

Bhopal News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने भदभदा पुल से बड़े तालाब में छलांग लगाकर की आत्महत्या

Sun, 02 Jun 2024 10:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 02 Jun 2024 10:42 PM IST
सार

रविवार सुबह करीब सात बजे देवेंद्र कमला नगर स्थित भदभदा ब्रिज पर पहुंचे। काफी देर तक वह रेलिंग के पास खड़े होकर कुछ सोचते रहे और फिर अचानक ही तालाब में छलांग लगा दी। आसपास टहल रहे लोगों ने घटना की जानकारी डायल 100 को दी।

विज्ञापन
Bhopal News: Software engineer commits suicide by jumping from Bhadbhada bridge into big pond
भोपाल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने रविवार सुबह कमला नगर स्थित भदभदा पुल से बड़े तालाब में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजन को सौंप दी। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि होम लोन की किश्तें ड्यू होने के कारण वह काफी तनाव में चल रहा था। कमला नगर पुलिस के मुताबिक देवेंद्र तोमर (43) श्रीकृष्ण कालोनी चूनाभट्टी में रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। देवेंद्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और पिछले करीब एक साल से निजी कंपनी के लिए वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब सात बजे देवेंद्र कमला नगर स्थित भदभदा ब्रिज पर पहुंचे। काफी देर तक वह रेलिंग के पास खड़े होकर कुछ सोचते रहे और फिर अचानक ही तालाब में छलांग लगा दी। आसपास टहल रहे लोगों ने घटना की जानकारी डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम के गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद देवेंद्र का शव तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन


जेब में मिले मोबाइल से हुई पहचान
मृतक की तलाशी लेने पर पुलिस को जेब से एक मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने सिम निकालकर दूसरे मोबाइल में डालकर चालू किया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान देवेंद्र तोमर के रूप में कर ली। उनके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि होम लोन की कुछ किश्तें लगातार ड्यू हो रही थीं, जिसके चलते वे काफी तनाव में चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से पहले किसी को नहीं दी सूचना
परिजनों से पूछताछ में पता चला कि शनिवार की रात बारह बजे तक देवेंद्र परिवार के साथ थे। उसके बाद पत्नी और बच्चे सोने के लिए अपने कमरों में चले गए। देवेंद्र घर से कब निकले थे, इसका पता नहीं चल पाया है। उन्होंने घटना से पहले न तो किसी को फोन लगाया और न ही किसी को कोई मैसेज भेजा था। पुलिस ने मोबाइल को जांच में लिया है। पूरे परिवार में पसरा मातम घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। भाई और पिता ने पुलिस को बताया कि देवेंद्र ने किसी प्रकार की परेशानी का जिक्र नहीं किया था। इधर पत्नी और बच्चे कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के विस्तृत बयान होने के बाद ही खुदकुशी के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed