फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Shyamala Hills TI got paralysis attack, staggered while descending the stairs of the house.

Bhopal News: श्यामलाहिल्स टीआई को आया पैरालिसिस अटैक, घर की सीढ़ियां उतरते वक्त लड़खड़ाए

Mon, 15 Apr 2024 10:49 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 10:49 PM IST
सार

घटना सुबह करीब ग्यारह बजे की बताई जा रही है। अटैक आने के बाद परिजन उन्हें लेकर स्मार्ट सिटी अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद उन्हें दवाइयां दी गईं। दोपहर करीब एक बजे उन्हें लेकर परिजन बंसल अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Bhopal News: Shyamala Hills TI got paralysis attack, staggered while descending the stairs of the house.
आरके विमल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल में कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों के कार्य और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों के बोझ स्वास्थ्य पर बुरी तरह से पड़ता दिखाई दे रहा है। सोमवार को ड्यूटी के दौरान भोपाल के श्यामलाहिल्स थाना प्रभारी आरके विमल (61) को पैरालिसिस अटैक आ गया। वे घर से ड्यूटी के लिए निकले ही थे। भोपाल के बंसल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी आके विमल सोमवार सुबह स्मार्ट पार्क में ड्यूटी पर जा रहे थे। वे श्यामला हिल्स स्थित अपने आवास से उतर ही रहे थे कि सीढ़ियों पर पैर लडख़ड़ाया और वे गिरने लगे। तभी घर वाले मौके पर पहुंचे और घर के बाहर मौजूद सरकारी वाहन चालक को लेकर अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन


दोपहर बंसल अस्पताल हुए रेफर
यह घटना सुबह करीब ग्यारह बजे की बताई जा रही है। अटैक आने के बाद परिजन उन्हें लेकर स्मार्ट सिटी अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद उन्हें दवाइयां दी गईं। दोपहर करीब एक बजे उन्हें लेकर परिजन बंसल अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। टीआई विमल को बंसल अस्पताल के  न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां विषय विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी निगरानी कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी की हालत स्थिर बताई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed