फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Shahar Qazi said- I was not a human being, I am today, I will not be tomorrow

Bhopal News: शहर काजी बोले- इंसान नहीं था, आज है, कल नहीं रहेगा... जब तक हैं, भले काम करें

Sat, 23 Nov 2024 08:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 08:24 PM IST
सार

काजी ए शहर सैयद मुश्ताक अली नदवी शनिवार को इज्तिमगाह पहुंचे थे। उन्होंने यहां अगले सप्ताह शुरू होने वाले आलमी तबलीगी इज्तिमा की तैयारियों का जायजा लिया। 

विज्ञापन
Bhopal News: Shahar Qazi said- I was not a human being, I am today, I will not be tomorrow
शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया का निजाम है, सदियों से यूंही चल रहा है, कयामत तक ऐसे ही चलता रहेगा। इंसान कल नहीं था, आज है, कल नहीं रहेगा...! मतलब जो आया है, उसे लौटकर अल्लाह की तरफ जाना है। दुनिया और आखिरत की बेहतरी के लिए जरूरी है कि हम जब तक दुनिया में हैं, अल्लाह की रजा के लिए काम करते रहें।
विज्ञापन


काजी ए शहर सैयद मुश्ताक अली नदवी ने यह बात कही। वे शनिवार को इज्तिमगाह पहुंचे थे। उन्होंने यहां अगले सप्ताह शुरू होने वाले आलमी तबलीगी इज्तिमा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए खुशी और फख्र की बात है कि इस शहर करीब 77 बरस से यहां आलमी तबलीगी इज्तिमा का इंतजाम किया जा रहा। शहर काजी ने कहा कि इज्तिमा का मकसद ही लोगों को जिंदगी गुजारने के तरीके सिखाना है। उन्होंने कहा कि भलाई के काम करते रहें, यही अल्लाह को राजी रखने का आसान तरीका है। 
विज्ञापन


अल्लाह ने भेजा इबादत के लिए 
शहर काजी ने कहा कि अल्लाह ने हमें इस दुनिया में इबादत के लिए भेजा है। इसीलिए हम सभी पर फर्ज है कि एक एक लम्हे को अच्छे कामों, लोगों की भलाई, इबादत में गुजारें। उन्होंने कहा कि इंसान एक दूसरे के लिए अच्छे ख्याल रखे। किसी इंसान का दूसरे इंसान को मुस्कुरा कर देखना भी अल्लाह की इबादत जैसा ही है। उन्होंने कहा कि एक दूसरे को देखकर नाराज होना, बुरा मानना, उसके लिए नुकसान का सबब बनना किसी जानवर का किरदार हो सकता है, यह इंसानी फितरत नहीं कही जा सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिरकत करें, दूसरों को भी दावत दें
शहर काजी ने कहा कि शहर के बाशिंदों के लिए अहम और फख्र करने जैसा मौका है, जब उनके शहर में इज्तिमा आयोजन हो रहा है। इसमें सभी लोगों को पाबंदी से शिरकत करना चाहिए। साथ ही बाकी लोगों को भी इसके लिए दावत देना चाहिए। उन्होंने इज्तिमा की कामयाबी की दुआ की। साथ ही इस काम को पूरा करने में जुटे लोगों की बेहतरी की भी दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed