{"_id":"6a0311b854afa313e8067e00","slug":"bhopal-news-several-trains-passing-through-the-bhopal-division-cancelled-routes-diverted-for-many-others-im-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कुछ केक बदले रूट, 19 मई तक रहेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कुछ केक बदले रूट, 19 मई तक रहेगा असर
Tue, 12 May 2026 05:12 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Tue, 12 May 2026 05:12 PM IST
सार
पुणे मंडल में 16 से 18 मई तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द और कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। 14 से 19 मई के बीच पुणे, गोरखपुर, दानापुर, झांसी और जबलपुर रूट की स्पेशल ट्रेनों पर असर रहेगा। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य रेलवे के पुणे मंडल में दौंड-मनमाड रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के तहत 16 से 18 मई 2026 तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
रेलवे के अनुसार पुणे-गोरखपुर, गोरखपुर-हडपसर, पुणे-दानापुर, दानापुर-हडपसर, झांसी-हडपसर और जबलपुर-पुणे समेत कई स्पेशल ट्रेनें 14 मई से 19 मई के बीच अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें-कार्यकर्ता जिम्मेदार बने और फिजूलखर्ची से बचें', 200 गाड़ियों के काफिले पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नसीहत
विज्ञापन
कई ट्रेनों का बदला गया रूट
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस, बेंगलुरु-नई दिल्ली एक्सप्रेस, जम्मूतवी-पुणे एक्सप्रेस, हुबली-बनारस एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों को मनमाड-नाशिक-इगतपुरी-कल्याण-पनवेल होकर चलाया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनें सूरत-लातूर रोड-परभानी-छत्रपति संभाजीनगर मार्ग से गुजरेंगी। रेलवे ने बताया कि हडपसर-बनारस और बनारस-हडपसर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाने के दौरान पनवेल, कल्याण और नाशिक स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें-PM की ईंधन बचत की अपील, फिर BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल
यात्रियों से अपील
पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने कहा कि कार्य के दौरान कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों के नियमित ठहराव प्रभावित हो सकते हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले रेलवे पूछताछ सेवा या नजदीकी स्टेशन से ट्रेन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।