{"_id":"681f4c0b1f86c5af8a0a1ec0","slug":"bhopal-news-registration-camp-for-civil-defense-volunteers-in-bhopal-tomorrow-know-how-you-can-apply-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के लिए पंजीयन शिविर कल, जाने कैसे कर सकते है आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के लिए पंजीयन शिविर कल, जाने कैसे कर सकते है आवेदन
Sat, 10 May 2025 06:22 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 10 May 2025 06:22 PM IST
सार
नागरिक सुरक्षा को लेकर भोपाल में बड़ी पहल होने जा रही है। आपात स्थितियों में तत्परता और जनसहयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा युवाओं के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकशिविर का आयोजन रविवार को
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में नागरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस विभाग के तत्वावधान में रविवार को एक विशेष पंजीयन शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इच्छुक युवाओं को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में पंजीकृत किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शहर में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आपात स्थितियों में सहायता के लिए प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की एक सशक्त टीम तैयार करना है।
शिविर का आयोजन 11 बजे से
यह पंजीयन शिविर 11 मई को सुबह 11 बजे से होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस कार्यालय, होमगार्ड लाइन, महिला थाने के पास, भोपाल में आयोजित होगा। शिविर में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
यह दस्तावेज लाना होगा
पंजीयन के लिए आवेदकों को दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी साथ लाना अनिवार्य है। शिविर में नागरिक सुरक्षा से जुड़े कार्य, आपातकालीन स्थिति में भूमिका और प्रशिक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी प्लाटून कमांडर शरद यादव से मोबाइल नंबर 9456945723 पर संपर्क कर सकते हैं।