फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rahul Gandhi and Kharge will visit Bhopal on February 24, a nationwide protest will begin against the

MP News: 24 फरवरी को भोपाल आएंगे राहुल गांधी और खड़गे, अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ शुरू होगा देशव्यापी आंदोलन

Fri, 20 Feb 2026 07:19 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 20 Feb 2026 07:19 PM IST
सार

24 फरवरी को भोपाल में कांग्रेस की बड़ी किसान सभा होगी, जिसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। पार्टी अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील का विरोध करते हुए मध्य प्रदेश से राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेगी। कांग्रेस का कहना है कि इस समझौते से सोयाबीन, कपास और मक्का उगाने वाले किसानों को नुकसान होगा
 

विज्ञापन
MP News: Rahul Gandhi and Kharge will visit Bhopal on February 24, a nationwide protest will begin against the
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के मुद्दे पर कांग्रेस अब सड़क से संसद तक संघर्ष की रणनीति बना रही है। इसी कड़ी में 24 फरवरी को भोपाल में बड़ा किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। कांग्रेस का कहना है कि इस समझौते से सोयाबीन, कपास और मक्का उगाने वाले किसानों को नुकसान होगा, इसलिए किसानों के हक में देशभर में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन


राष्ट्रव्यापी आंदोलन की औपचारिक शुरुआत मध्य प्रदेश से
पार्टी ने तय किया है कि ट्रेड समझौते के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन की औपचारिक शुरुआत मध्य प्रदेश से होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि इस डील का सीधा असर सोयाबीन, कपास और मक्का उत्पादक किसानों पर पड़ेगा। उनके अनुसार, यह समझौता किसानों के आर्थिक हितों पर चोट करता है, इसलिए पार्टी इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनाकर व्यापक जनआंदोलन खड़ा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-नेता प्रतिपक्ष बोले-अभी तक नहीं उतरा भागीरथपुरा का भूत, विधानसभा में औकात वाले बयान पर विवाद जारी

किसानों के हक और अधिकारों के समर्थन में अभियान की शुरुआत
जीतू पटवारी ने कहा है कि भोपाल का यह सम्मेलन केवल प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यहीं से देशभर में किसानों के हक और अधिकारों के समर्थन में अभियान की शुरुआत की जाएगी। कांग्रेस नेतृत्व इसे किसानों के भविष्य और कृषि अर्थव्यवस्था से जुड़ा निर्णायक संघर्ष बता रहा है।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष पद से हेमंत कटारे का इस्तीफा, पारिवारिक कारण बताया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed