फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Protest against Pathan film, Bajrang Dal workers tore posters, recited Hanuman Chalisa

Bhopal News: पठान फिल्म का विरोध, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़े, हनुमान चालीसा का पाठ किया

Wed, 25 Jan 2023 03:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 25 Jan 2023 03:26 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के सभी टॉकीज और मल्टीप्लेक्स में फिल्म बुधवार को रिलीज हुई। इसके बाद सुबह 11 बजे हिंदूवादी संगठन फिल्म का विरोध करने टॉकीज पहुंच गए। रंगमहल और संगीत टॉकीज टॉकीज पर कार्यकर्ताओं ने टिकट काउंटर बंद करा दिये। यहां पर फिल्म अभिनेता शाहरूख खान और अभिनेत्री दीपिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Bhopal News: Protest against Pathan film, Bajrang Dal workers tore posters, recited Hanuman Chalisa
भोपाल में फिल्म पठान का विरोध करते हिंदूवादी संगठन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बुधवार को पठान फिल्म के रिलीज होते ही विरोध शुरू हो गया। भोपाल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए और टॉकीज के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। हिंदूवादी संगठनों के विरोध को देखते हुए कुछ सिनेमा घरों के संचालकों ने फिल्म के शो रोक दिए और पोस्टर हटा लिए।
विज्ञापन

 
राजधानी भोपाल के सभी टॉकीज और मल्टीप्लेक्स में फिल्म बुधवार को रिलीज हुई। इसके बाद सुबह 11 बजे हिंदूवादी संगठन फिल्म का विरोध करने टॉकीज पहुंच गए। रंगमहल और संगीत टॉकीज टॉकीज पर कार्यकर्ताओं ने टिकट काउंटर बंद करा दिये। यहां पर फिल्म अभिनेता शाहरूख खान और अभिनेत्री दीपिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कई जगह पोस्टर भी फाड़े गए। रंगमहल टॉकिज के बाहर हिंदूवादी संगठन फिल्म के विरोध में धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ल्म के विरोध को देखते हुए कुछ सिनेमा हॉल संचालकों ने फिल्म के पोस्टर हटा लिए और शो भी रोक दिये। विहिप के प्रांत प्रचार प्रचार प्रमुख जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सुबह 11 बजे से टॉकिजों के बाहर प्रदर्शन किया गया।  लोगों से फिल्म ना देखने की अपील की गई है। यह फिल्म सनातन धर्म के विरोध हैं। बता दें पठान फिल्म के बेशर्म रंग गाने को लेकर विरोध शुरू हुआ था। इसको लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई थी। अब फिल्म के रिलीज होने पर दोबारा हिंदूवादी संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed