फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: President in Bhopal tomorrow, there will be change in traffic from morning to afternoon

Bhopal News: राष्ट्रपति कल भोपाल में, सुबह से दोपहर तक ट्रैफिक में रहेगा बदलाव

Thu, 02 Mar 2023 09:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 02 Mar 2023 09:41 PM IST
सार

राष्ट्रपति के पुराना विमानतल से कुशाभऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर तक आवागमन के दौरान सुबह 9 बजे से 2.30 बजे तक यात्री सों का डायवर्सन किया गया है। जिसके अनुसार इंदौर, उज्जैन की ओर से आने-जाने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैण्ड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
Bhopal News: President in Bhopal tomorrow, there will be change in traffic from morning to afternoon
भोपाल में शु्क्रवार को बदली रहेंगी यातायात व्यवस्था - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को भोपाल में धर्म धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी। राष्ट्रपति के राजधानी में प्रवास के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में यातायात पुलिस ने बदलाव किया है।
विज्ञापन

 
राष्ट्रपति के पुराना विमानतल से कुशाभऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर तक आवागमन के दौरान सुबह 9 बजे से 2.30 बजे तक यात्री सों का डायवर्सन किया गया है। जिसके अनुसार इंदौर, उज्जैन की ओर से आने-जाने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैण्ड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह बसें हलालपुर बस स्टेण्ड पर समाप्त होंगी। राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से हलालपुर बस स्टैण्ड आने-जाने वाली यात्री बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा से खजूरी बायपास तिराहा से बैरागढ़ मार्ग होते हुए हलालपुर बस स्टैण्ड तक जा सकेंगी। राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से नादरा बस स्टैण्ड आने-जाने वाली बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा से गांधीनगर तिराहा, करौंद, बेस्टप्राईज तिराहा, जेपी नगर तिरहा से नादरा बस स्टैण्ड की ओर आ-जा सकेंगी।
विज्ञापन

 
वहीं, लोक परिवहन, मालवाहक भारी वाहन, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन सुबह 10 बजे से 2.30 बजे तक रोशनपुरा चैराहे से पॉलिटेक्निक चैराहा, कमला पार्क, रेतघाट, व्हीआईपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा एवं पॉलिटेक्निक चैराहा से गांधी पार्क तिराहा तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग- भारत माता चैराहा, भदभदा चैराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दाये मुड़कर, नाथू बरखेडा रोड़, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा- मुबारकपुर चैराहा होकर आवागमन कर सकेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, सामान्य दो पहिया, चार पहिया वाहन सुबह 11.40 बजे से 12. 20 बजे तक एवं दोपहर 1 बजे से 1.40 बजे तक रोशनपुरा चैराहे से पॉलिटेक्निक चैराहा, कमला पार्क, रेतघाट, व्हीआईपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा एवं पॉलिटेक्निक चैराहा से गांधी पार्क तिराहा तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग- बैरागढ़, राजाभोज विमानतल एवं राजगढ़-ब्यावरा की ओर आवागमन करने वाले वाहन भारत माता चैराहा, भदभदा चैराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दाये मुड़कर, नाथू बरखेडा रोड़, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा- मुबारकपुर चैराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।
 
सीहोर-इंदौर की ओर आवागमन करने वाले वाहन भारत माता चैराहा, भदभदा चैराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ , रातीबढ़ , झागरिया होकर आवागमन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त भोपाल शहर से सीहोर-इंदौर, राजगढ-ब्यावरा एवं राजाभोज एयरपोर्ट की ओर जाने वाले प्रभात चैराहा, जेके रोड, रत्नागिरि, अयोध्या बायपास मार्ग, भानपुर, करौंद चैराहा, नई जेल, गांधी नगर तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे ।
 
कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम के दौरान:-
1. सभी प्रकार के मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन सुबह 10.30 बजे से 2 बजे रोशनपुरा चैराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा एवं मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।
2. सामान्य दो पहिया, चार पहिया एवं लोकपरिवहन वाहन सुबह 11 बजे से 2 बजे तक रोशनपुरा चैराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा एवं मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक   पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग- रोशनपुरा से भारत टाॅकीज, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया, जीप/कार बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पी.एच.क्यू. तिराहा होते हुये भारत टाॅकीज की ओर आवागमन कर सकेंगे।
रोशनपुरा से भारत टाॅकीज, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया, जीप/कार मालवीय नगर तिराहा से विधायक विश्राम गृह, पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।

रोशनपुरा चैराहा से भारत टॉकीज, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड की ओर जाने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुये बोर्ड ऑफिस चैराहा, डीबी मॉल, प्रेस कॉम्प्लेक्स, बीएसएनएल तिराहा, ई.ओ.डब्ल्यू ऑफिस के सामने, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, मैंदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चैराहा, बोगदापुल से होकर भारत टॉकीज होते हुये आवागमन कर सकेगी।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed