फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Model Khushbu Dies After Uterine Tube Rupture, Lover Kasim Held for Forcing Abortion

Bhopal: बच्चेदानी की नली फटने से हुई खुशबू की मौत, गर्भपात के लिए दबाव डालने वाला प्रेमी कासिम हिरासत में

Wed, 12 Nov 2025 12:00 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 12 Nov 2025 12:00 AM IST
सार

मॉडल खुशबू की मौत के मामले में मिली शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में उसकी बच्चेदानी की नली फटने से मौत होना बताया गया है। 

विज्ञापन
Bhopal News: Model Khushbu Dies After Uterine Tube Rupture, Lover Kasim Held for Forcing Abortion
मॉडल की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के खजूरी थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय मॉडल खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में सामने आया है कि खुशबू की मौत बच्चेदानी की नली फटने और अन्य आंतरिक चोटों के कारण हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान, विशेषकर प्राइवेट पार्ट पर गंभीर घाव पाए गए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि खुशबू का प्रेमी कासिम अहमद, जो उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था, उस पर गर्भपात कराने का दबाव बना रहा था। फिलहाल पुलिस ने कासिम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशबू अहिरवार सागर जिले के मंडी बामौरा की रहने वाली थी और पिछले कुछ महीनों से कासिम अहमद के साथ भोपाल में लिव-इन में रह रही थी। कासिम मूलतः उज्जैन का निवासी है और भोपाल के करोंद इलाके में साइबर कैफे चलाता है। वह शाहजहांनाबाद स्थित शमीम मंजिल के पीछे अपने परिवार के साथ रहता है। पोस्टमार्टम की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई है। रिपोर्ट में बच्चेदानी की नली फटने की पुष्टि हुई है, जिससे यह आशंका गहराई है कि मॉडल की मौत गर्भपात कराने या मारपीट के दौरान हुई आंतरिक चोटों से हुई होगी।

खुशबू के परिजनों ने कासिम पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कासिम ने खुद को शुरू में खुद को हिन्दू बताकर खुशबू के साथ दोस्ती की। बाद में असलियत पता चलने पर जब खुशबू ने यह बात अपने परिवार को बताई, तो उन्होंने उसे कासिम से दूरी बनाने की सलाह दी थी। इसके बाद कासिम ने खुशबू की मां से फोन पर बात कर भरोसा दिलाया कि वह उनकी बेटी का ध्यान रखेगा।

ये भी पढ़ें: MP News: भोपाल में 27 वर्षीय मॉडल की संदिग्ध मौत, प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान; मुस्लिम बॉयफ्रेंड हिरासत में

मॉडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने कासिम को सुरक्षा में रखकर पूछताछ शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया है कि खुशबू गर्भवती थी और वह कासिम से शादी कर परिवार बसाना चाहती थी, जबकि कासिम शादी से बचना चाहता था। उसने मॉडलिंग करियर का हवाला देकर खुशबू को गर्भपात कराने की सलाह दी थी लेकिन खुशबू इसके लिए तैयार नहीं हुई।


जांच के अनुसार कासिम मॉडल को उज्जैन लेकर गया था। पुलिस को संदेह है कि वहां उसने गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया, जिससे विवाद हुआ और मारपीट के दौरान खुशबू की बच्चेदानी की नली फट गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना वाले दिन खुशबू की तबीयत बिगड़ने पर कासिम उसे अस्पताल छोड़कर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में कासिम ने गर्भपात और विवाद की बात कबूल की है। पुलिस अब मॉडल की मौत के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें गर्भपात, मारपीट और लव जिहाद के एंगल शामिल हैं। कासिम के परिवार की भूमिका उसके उज्जैन और दुबई कनेक्शन की भी गहन जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस को शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मिली है, जबकि पूरी रिपोर्ट का इंतजार है। जांच पूरी होने और सभी मेडिकल साक्ष्य मिलने के बाद कासिम के खिलाफ  हत्या का केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed