फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Police caught three miscreants including a teenager who looted a mobile

Bhopal News: मोबाइल लूटने वाले किशोर सहित तीन बदमाशों को फरियादी ने तलाशकर पुलिस को सौंपा, आए दिन हो रही लूट

Mon, 16 Jun 2025 08:58 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 16 Jun 2025 08:58 AM IST
सार

शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर मोबाइल झपटमारी की घटनाएं हुईं। एक मामले में पीड़ित ने खुद आरोपियों का पता लगाकर उन्हें पुलिस को सौंपा, जिसके बाद विधि विरोधी बालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Bhopal News: Police caught three miscreants including a teenager who looted a mobile
राजधानी में मोबाइल फोन लुटेरे बेखौफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में मोबाइल लूटने की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बदमाश पुलिस से पूरी तरह बेखौफ नजर आ रह हैं और खुलेआम मोबाइल झपटने की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कई थानों में तो मोबाइल चोरी की घटना पर एफआईआर तक नहीं लिखी जा रही है और मोबाइल गुम होने का आवेदन ले लिया जा रहा है। ऐसे में मोबाइल चोरों के हौंसले और बुलंद होते जा रहे हैं। शाहजहांनाबाद में अलग-अलग दो स्थानों पर मोबाइल झपटमारी की वारदात हुई है। इसमें से एक घटना के पीड़ित ने आरोपियों का पता लगाकर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने विधि विरोधी बालक समेत तीन लोगों को दबोचा है। सभी के खिलाफ थानों में पूर्व से कई प्रकरण दर्ज हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पहली वारदात मोहमद जावेद पिता इस्लाम के साथ हुई। वह शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र स्थित कचेरापुरा में रहता है। वह ट्रैवल्स का काम करता है। पुलिस ने बताया कि मोहमद जावेद पत्नी के साथ 13 जून की दोपहर दो बजे भोपाल टॉकीज पर सामान खरीद रहा था। तभी उसके पास पैदल एक आरोपी आया। उसने शर्ट की जेब से मोबाइल निकाला और भाग गया। मोबाइल की कीमत पुलिस ने पांच हजार रुपए बताई है। इस घटना के कुछ घंटों बाद ही दूसरी शिकायत शाहजहांनाबाद पानी की टंकी के पास हुई। यहां भारत तलरेजा पिता परशुराम तलरेजा (40) साल अपने दोस्त प्रकाश नागवंशी के साथ दो पहिया वाहन पर दोस्त के पास जा रहा था। भारत तलरेजा टीला जमालपुरा स्थित सूबेदार कॉलोनी में रहता है। वह टिफिन सेंटर में जॉब करता है। उससे छीने गए मोबाइल की कीमत 40 हजार रुपए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पुलिस आरक्षक की मौत, एक गंभीर घायल जबलपुर रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनजीर ग्राउंड के पास घूमते मिले लुटेरे
फरियादी भारत तलरेजा और दोस्त प्रकाश नागवंशी ने मामला दर्ज कराने के बाद अपने स्तर पर ही संदिग्धों की तलाश में जुट गए। उन्हें वे शनिवार सुबह बेनजीर ग्राउंड के पास दिखाई दिए। यह जानकारी उन्होंने मामले की जांच कर रहे एएसआई तारूमल धोलपुरिया को दी। वे टीम के साथ मौके पर पुलिस को शुभम उर्फ गोलू टमाटर पिता ओम प्रकाश, प्रकाश रजक पिता दिलीप रजक और 17  वर्षीय विधि विरोधी बालक मिला। तलाशी लेने पर झपटा हुआ मोबाइल बरामद हो गया। शुभम उर्फ गोलू टमाटर टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में रहता है। उसके खिलाफ चार मारपीट के प्रकरण पहले से दर्ज हैं। इसी तरह मोहित राठौर के खिलाफ मारपीट के दो मामले दर्ज हैं। हिरासत में लिए गए विधि विरोधी बालक ने पुलिस को काफी छकाया। उसके खिलाफ भी पूर्व में दो प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। उसने अपने विधि विरोधी बालक होने के अधिकार को जानते हुए पुलिस को काफी मशक्कत कराई। पुलिस ने विधि विरोधी बालक समेत तीनों को दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- लोधीखेड़ा थाने से भागा तस्कर, रेलवे स्टेशन पर फिर पकड़ा गया, लापरवाही पर SP ने मांगा जवाब

वारदात के पांच दिन बाद दर्ज किया प्रकरण
इधर गांधी नगर में बाइक सवार बदमाश एक युवक से मोबाइल झपट ले गए। यह वारदात पांच दिन पहले हुई थी, जिसमें अब प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने देरी के सवाल पर कहा कि पीड़ित ही थाने नहीं आया था। पुलिस के अनुसार रवि राठौर पिता ओमप्रकाश राठौर (42) साल सुरभि विहार कॉलोनी में रहता है। वह प्राइवेट जॉब करता है। पुलिस ने बताया कि रवि राठौर 08 मई की रात ग्यारह बजे अपने दोस्तों के साथ कॉलोनी में ही टहल रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाश उसके नजदीक आए। उससे मोबाइल छीना और भाग गए। वारदात के वक्त अंधेरा था इसलिए वह बाइक  का नंबर नहीं देख सका। मामले की जांच हेड कांस्टेबल नीरज सिंह कर रहे है। पुलिस ने झपटमारी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। संदेहियों का पता लगाने सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed