फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Pesticide test in fruits and vegetables in Bhopal for the first time, food department took sample

Bhopal News: भोपाल में फल, सब्जियों में पेस्टीसाइड की जांच पहली बार, खाद्य विभाग ने लिये नमूने

Mon, 27 Feb 2023 09:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 27 Feb 2023 09:41 PM IST
सार

प्रदेश में पहली बार फल- सब्जियों में सामान्य परीक्षणों के साथ पेस्टीसाइड का टेस्ट भी किया जाएगा। फल सब्जियों के नमूनों में न्यू मार्केट से मौसंबी एवं अनार, बिट्टन मार्केट से फूल गोभी, पत्ता गोभी, कंदू, लौकी के नमूने लिए गए। 

विज्ञापन
Bhopal News: Pesticide test in fruits and vegetables in Bhopal for the first time, food department took sample
खाद्य विभाग ने सब्जी, फल की जांच के लिए नमूने लिए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में फल सब्जियों में पेस्टीसाइड की जांच के लिए पहली बार नमूने लिये गए। खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अभिहीत अधिकारी डीके वर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा  खाद्य पदार्थों के साथ फल तथा सब्जियों के नमूने लिये लेकर जांच के लिए भेजे है।
विज्ञापन


वर्मा ने बताया कि प्रदेश में पहली बार फल- सब्जियों में सामान्य परीक्षणों के साथ पेस्टीसाइड का टेस्ट भी किया जाएगा। फल सब्जियों के नमूनों में न्यू मार्केट से मौसंबी एवं अनार, बिट्टन मार्केट से फूल गोभी, पत्ता गोभी, कंदू, लौकी, मैथी, शिमला मिर्च, भिंडी, शॉवर फ्रूट, एप्पल, एप्पल बेर, करेला, परवल, सन्तरे, खरबूजा तथा अंगूर शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा निजामुद्दीन रोड, भोपाल से पिस्ता बर्फी, गुलाबजामुन, बेसन लड्डू, रतलामी एवं लौंग सेव इंद्रपुरी, भोपाल से शक्कर, मूंग दाल, खमण मिक्स, नमकीन, कूकीज तथा पेस्ट्री के नमूने लिये गये है। नमूनों की जांच राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल से होने के बाद खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। होली के त्यौहार के देखते हुए बाजार में नमूना लेने की कार्यवाही तेज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed